सागर कलेक्टर कार्यालय में महिला का हंगामा: बेटे से मुलाकात नहीं होने पर आत्मदाह का प्रयास

सागर के कलेक्टर कार्यालय में एक बार फिर एक महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। घटना देख महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ा और बोतल छीन ली। समझाइश देकर महिला को शांत कराया। महिला ने बताया कि उनका बेटा केंद्रीय जेल में बंद है। वह दिल्ली से बेटे से मिलने सागर आई है। लेकिन जेल प्रबंधन बेटे से मुलाकात नहीं करा रहा है। जिसको लेकर वह एक सप्ताह से परेशान है। बेटे से मिलने की मांग को लेकर वह कलेक्टर कार्यालय पहुंची थी।

शिकायती आवेदन में तस्लीम अली निवासी दिल्ली ने बताया कि बेटा रिहान नासिर उम्र 27 साल को करीब 5 साल पहले हत्या के मामले में फंसाया गया है। जबकि उसका सही नाम शहनवाज पिता नासिर खान है। बेटा वर्तमान में केंद्रीय जेल सागर में बंद है। जेल के अंदर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। बेटे से मिलने नहीं दिया जा रहा है।

महिला की समस्या सुनते हुए अधिकारी।

उन्होंने बताया कि बेटे से मिलने के लिए जेल गई तो वहां बताया गया कि बेटे के पास बीड़ी मिली है। अभी उससे मुलाकात नहीं हो सकती है। पिछले करीब एक सप्ताह से परेशान हो रही हूं। मां तस्लीम ने कहा कि जब तक बेटे से मुलाकात नहीं होगी, तब तक वह सागर से नहीं जाएंगी। प्रशासन के अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लिया है।

जेल अधीक्षक मानवेंद्र परिहार ने बताया कि जेल में बंद नासिर बीडी पीते हुए पकड़ा गया था। जिस पर जेल अपराध दर्ज हुआ था। जिस कारण से एक महीने के लिए उसकी मुलाकात बंद है। इसलिए मुलाकात नहीं कराई गई है।

Leave a Comment

Read More