सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधिकारियों का किया गया सम्मान कंट्रोल रूम में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित


पुलिस कंट्रोल रूम, सागर

सेवानिवृत्ति पर पुलिस अधिकारियों का किया गया सम्मान कंट्रोल रूम में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित
आज दिनांक को पुलिस कंट्रोल रूम सागर में कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक  दिनेश कुमार गुरु एवं कार्यवाहक प्रधान आरक्षक  बाला प्रसाद कटारे के सेवानिवृत्ति उपरांत एक गरिमामय एवं भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ. संजीव उइके एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर  लोकेश कुमार सिन्हा द्वारा दोनों अधिकारियों को शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की गई।
अपने संबोधन में डॉ. संजीव उइके ने कहा कि “पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण का माध्यम है।  दिनेश कुमार गुरु एवं  बाला प्रसाद कटारे ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ किया है, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।”
वहीं  लोकेश कुमार सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “सेवानिवृत्ति जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, परंतु आपके अनुभव एवं सेवाएं सदैव विभाग के लिए मार्गदर्शक रहेंगी। हम आपके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना करते हैं।”
समारोह में उपस्थित परिजनों की ओर से भी भावुक शब्दों में दोनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा गया कि “पुलिस सेवा में रहते हुए इन्होंने परिवार के साथ-साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों का संतुलन बनाए रखा, जो गर्व का विषय है।”
इस अवसर पर शहर के थाना प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री नीतेश वायकर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Leave a Comment

Read More