पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव की जन्मजयंती पर सेवादल परिवार ने किया स्मरण

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव की जन्मजयंती पर सेवादल परिवार ने किया स्मरण

हरित क्रांति के अग्रदूत, किसानों, पिछड़ा, गरीबों के मसीहा और पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव जी की 80वीं जन्मजयंती पर शहर सेवादल परिवार ने उन्हे स्मरण किया। इस अवसर पर शहर सेवादल अध्यक्ष ने उनके सहकारिता के लिये किये गये कार्यों को याद कर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बताया कि आपका संपूर्ण जीवन समाज के वंचित वर्गों के उत्थान, न्याय और समानता के लिए समर्पित रहा। सहकारिता आंदोलन को मजबूती देने और किसानों के हक की लड़ाई लड़ने में आपका योगदान अविस्मरणीय है।
सेवादल अध्यक्ष के साथ रामगोपाल यादव,अंकुर यादव,परख शुक्ला,रवि जैन,अन्नू घोषी,पकंज सोनी,राकेश जैन,आकाश नामदेव आदि सेवादल परिवार जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More