मुक्तिधाम में बुल्डोजर कार्यवाही का विरोध, में मौन जलूस निकालकर ज्ञापन सौपा

मुक्तिधाम में बुल्डोजर कार्यवाही का विरोध, में मौन जलूस निकालकर ज्ञापन सौपा
जनभागादारी से चल रहे सौन्दर्यीकरण कार्य पर गंदी राजनीति का आरोप

(देवरीकलाँ) देवरी नगर के झुनकू वार्ड स्थित मुक्तिधाम में विगत 4 अप्रैल को जन सहयोग से चल रहे निर्माण कार्य पर प्रशासन द्वारा की गई बुल्डोजर कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों नागरिकों ने मौन जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौपा एवं अपनी मांगे पूरी किये जाने एवं जनकल्याण के कार्र्याे में गंदी राजनीति बंद किये जाने की मांग की गई।

विगत 04 अप्रैल को भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद भारतेन्दु राजपूत की शिकायत पर प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई को लेकर नागरिकों में असंतोष व्याप्त है। जिसके चलते सोमवार सायं 5 नगरपालिका पर एक हुए सैकड़ों नागरिकों ने हाथ में तख्तिया लेकर मौन जूलूस निकाला एवं 2 किलोमीटर पैदल चलकर तहसील कार्यालय पहुँचकर तहसीलदार प्रीतिरानी चौरसिया को ज्ञाापन सौपा।

ज्ञापन में बताया गया कि देवरी नगर के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा स्वच्छ भारत मिष्न से प्रेरित होकर स्थानीय-जन के आर्थिक एवं श्रम सहयोग से नगर के मुक्तिधामों के सौन्दर्यीकरण हेतु मुहिम चलाई जा रही है। जिसमें नगर के कौषल किषोर वार्ड स्थित मुक्तिधाम एवं तिलक वार्ड स्थित मुक्तिधाम में, संरक्षित वृक्ष़्ाारोपण, रंग रोगन, प्रार्थना शेड निर्माण, गौ आश्रय केन्द्र संचालन, पेटिंग कार्य, पेवर्स फर्ष निर्माण, समतलीकरण, विद्युत साज सज्जा, पोण्ड निर्माण कार्य कराये गये है । जिससे उक्त मुक्तिधाम बदहाली से उबरकर एक रमणीय पर्यटक स्थल बन गये है । इसी प्रकार झुनकू वार्ड संगम घाट स्थित शमषान घाट में विगत 2 माह पूर्व सौन्दर्यीकरण मुहिम आरंभ की गई है जिसके अंतर्गत देवरी नगर के नागरिकों से आर्थिक सहयोग एवं श्रमदान से मुक्तिधाम में साफ-सफाई, भूमि समतलीकरण, शेड एवं परिसर का रंग रोगन, फेसिंग कार्य, फर्ष निर्माण,पिचिंग कार्य एवं बैठक हेतु कुर्सियों का निर्माण कराया गया है । मुक्तिधाम से होकर बहने वाली सुखचैन-झुनकू नदी पुर्नजीवन हेतु गहरीकरण सहित अनेकों कार्य जन सहयोग से कराये गये है । विगत दिनांक 04 फरवरी 2026 को स्थानीय प्रषासन को लिखित आवेदन देकर प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा आरंभ की गई इस मुहिम से झुनकू वार्ड स्थित मुक्तिधाम साफ-सुथरा, सुन्दर एवं व्यवस्थित मुक्तिधाम
में तब्दील हो चुका है । मुक्तिधामों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए नागरिकों की दान राशि से मुक्तिधाम की भूमि को साफ सुथरा एवं समतल कर उस पर अस्थि संचय कक्ष, दाह संस्कार हेतु लकड़ी भंडार कक्ष, एवं परिसर की सुरक्षा हेतु गार्ड रूम निर्मित कराया जा रहा था। जिसकी नींव को प्रशासन द्वारा गंदी राजनीति से प्रेरित शिकायत के आधार पर बुल्डोजर चलाकर तोड़ दिया गया है। ज्ञापन में कहा गया कि सार्वजनिक हित एवं जन कल्याण के लिए नागरिकों की सहभागिता से किये जा रहे कार्यो को रोका जाना दुर्भावना पूर्ण एवं क्षोभजनक है। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रशासन द्वारा कार्रवाई में जब्त की गई सामग्री वापिस लौटाई जाए, माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आरंभ किये गये स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर चल रहे नगर स्वच्छता एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यो में अनावश्यक हस्तक्षेप बंद किया जाये। स्थानीय लोगो की दान राशि, सामग्री एवं श्रमदान से निर्मित ध्वस्त किये गये कार्यो को यथारूप निर्मित कराया जाये। ज्ञापन में मांग की गई कि देवरी तहसीलदार देवरी को जन कल्याणकारी कृत्यों हेतु शमशान घाट में जनसामान्य के द्वारा जो लकड़ी के स्टोर करने, चौकीदार नियुक्त करने, शवदाह उपरांत अस्थि संचय स्थान की व्यवस्था, एवं नदी घाट निर्माण एवं जल स्त्रोत निर्मित करने हेतु निर्देषित किया जाए ।

ज्ञापन में कहा गया कि यदि उनकी न्यायसंगत मांगो पर विचार न होने की दशा में धरना, भूख हड़ताल एवं अमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे।

ज्ञापन में नगरपालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन, महंत हरि कृष्णदास, रजनीश जैन, विजय तिवारी, त्रिवेन्द्र जाट,महेन्द्र जाटव, नर्मदा वाल्मीकी, संजीव सोनी, कश्यप बोहरे, नीरज नामदेव, गोविंद बड़ेरिया, ज्ञानी कोष्टी,पंकज कोष्टी, हरि चौरसिया, राजा गुप्ता, हरिकृण विश्वकर्मा, अतुल जैन, श्याम सेन, नितिन ठाकुर, अजय शर्मा, हरि वाल्मीकी, राकेश सेन अंकित विश्वकर्मा, नीरज प्रजापति, बद्री गुप्ता, मनोज नामदेव सहित सैकड़ों पुरुष एवं बड़ी संख्या में महिलाये उपस्थित थी।

Leave a Comment

Read More