
पं. हरिवल्लभ सिलाकारी जी की स्मृति में सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हुआ सम्मान
सागर। पं. हरिवल्लभ सिलाकारी जी की स्मृति में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रवींद्र सिलाकारी द्वारा किया गया।
समारोह के दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर नगर विधायक शैलेन्द्र जैन, डॉ. जी.एस. चौबे, डॉ. राजेंद्र चौउदा, डॉ. अनिल खरे, अजय दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने पं. हरिवल्लभ सिलाकारी के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।











