
थाना बहरोल, जिला सागर (म.प्र.)
दिनांक: 07.04.2026
घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार
जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके तथा लोकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना बहरोल क्षेत्र में घटित घर में घुसकर एवं जान से मारने की नीयत से मारपीट के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण:
दिनांक 07.04.2026 को थाना बहरोल में अप.क्र. 75/26 धारा 333, 296(a), 109(1), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त धाराएं घर में घुसकर मारना , जान से मारने की नीयत से मारपीट एवं आपराधिक धमकी से संबंधित हैं।
कार्यवाही:
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर त्वरित पतारसी की गई। मुखबिर की सूचना पर ग्राम सेरई में दबिश देकर
आरोपीगण—
शेवेन्द्र पिता मुलायम लोधी, उम्र 24 वर्ष
देवेन्द्र पिता निर्भय लोधी, उम्र 23 वर्ष
निवासी ग्राम सेसई साजी, थाना बहरोल—को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय बण्डा में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उन्हें उप जेल बण्डा दाखिल किया गया।
सराहनीय योगदान:
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह लोधी, सउनि नाथूराम दोहरे, प्रधान आरक्षक 33 प्रमोद बागरी, आरक्षक 862 राजेश पाण्डेय, आरक्षक 1063 विवेक भारके, आरक्षक 1105 अनिल पटेल एवं आरक्षक 1776 पुष्पेन्द्र जादौन का विशेष योगदान रहा।











