राजीवनगर वार्ड में कोरी समाज को सामुदायिक भवन की सौगात, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने दी स्वीकृति

राजीवनगर वार्ड में कोरी समाज को सामुदायिक भवन की सौगात, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने दी स्वीकृति

सागर। राजीवनगर वार्ड में कोरी समाज समिति द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण की मांग को लेकर समाज के लोगों ने पार्षद प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को ज्ञापन सौंपा।

समाज की ओर से लगभग 2000 वर्ग फीट भूमि सामुदायिक भवन निर्माण के लिए उपलब्ध कराई गई है। ज्ञापन प्राप्त होने के बाद विधायक जैन ने समाज के लोगों के साथ स्थल का निरीक्षण किया और सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की।

इस अवसर पर विधायक जैन ने कहा कि समाज द्वारा सामूहिक हित में अपनी भूमि उपलब्ध कराना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इसी वर्ष एक अच्छा एवं सुविधायुक्त सामुदायिक भवन बनाकर समाज को सौंपा जाएगा।

विधायक की इस घोषणा पर समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान उमेश कोरी, बंटी कोरी, संतोष कोरी, गोपी पंथी, बालकिशन कोरी, लक्ष्य कोरी, गोलू कोरी, अब्बू कोरी, जुगल कोरी एवं मनोज कोरी सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More