
थाना – रहली, जिला सागर (म.प्र.)
दिनांक – 07.04.2026
नाबालिग बालक को रहली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सकुशल दस्तयाव किया
थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील शर्मा के नेतृत्व में उत्कृष्ट एवं सराहनीय पुलिस कार्यवाही
सागर जिले में पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा तथा एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा एवं प्रभारी एस डीओपी बंडा प्रदीप वाल्मीकि के मार्गदर्शन में थाना रहली पुलिस द्वारा एक सराहनीय एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए लापता नाबालिग बालक को मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाव किया गया।
दिनांक 06.04.2026 को फरियादी हेमराज यादव (उम्र 38 वर्ष), निवासी पटना मोहली, हाल ग्राम अनंतपुरा थाना रहली द्वारा थाना उपस्थित होकर सूचना दी गई कि उनका 09 वर्षीय पुत्र आकाश यादव शाम लगभग 06:00 बजे खेत के पास साइकिल चलाते समय अचानक लापता हो गया है। परिजनों द्वारा आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बालक का कोई पता नहीं चलने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका व्यक्त की गई।
उक्त सूचना पर थाना रहली में अपराध क्रमांक 202/26 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल गंभीरता से विवेचना प्रारंभ की गई।
तत्परता, टीमवर्क और सूझबूझ से मिली सफलता
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील शर्मा द्वारा तुरंत एक विशेष टीम का गठन कर संभावित स्थानों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं आसपास के खेतों में सघन तलाशी अभियान प्रारंभ किया गया। पुलिस टीम ने लगातार रात्रि में भी मेहनत करते हुए हर संभावित स्थान पर खोजबीन जारी रखी।
पुलिस टीम की सतत मेहनत एवं सूझबूझ का परिणाम रहा कि दिनांक 07.04.2026 को प्रातः लगभग 09:45 बजे ग्राम अनंतपुरा स्थित अक्कू जैन के खेत से नाबालिग बालक आकाश यादव को सकुशल एवं सुरक्षित दस्तयाव कर लिया गया।
थाना प्रभारी सुनील शर्मा का सराहनीय नेतृत्व
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील शर्मा की कुशल नेतृत्व क्षमता, त्वरित निर्णय एवं टीम को प्रभावी दिशा देने की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीमित समय में उत्कृष्ट कार्य करते हुए एक संभावित गंभीर घटना को टाल दिया और परिजनों को राहत प्रदान की।
विशेष योगदान
इस सराहनीय कार्यवाही में निम्न पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा—
प्र.आर. 265 अमित चौबे
प्र.आर. 82 दीपक तिवारी
आरक्षक 1542 जितेन्द्र प्यासी
आरक्षक 1514 सुरेन्द्र यादव
आरक्षक चालक 1682 सुनील दुबे
जनसुरक्षा के प्रति सागर पुलिस की प्रतिबद्धता
सागर पुलिस सदैव आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्यवाही से यह स्पष्ट होता है कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए त्वरित सहायता प्रदान करती है।











