
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का गर्म -जोशी के साथ शहर कांग्रेस ने किया स्वागत
बुल्डोजर से हुई पुष्प- वर्षा सड़क पर विरोध कर रहे आक्रोशित
किसानों का हुजूम देख कृषि मंडी पर रुककर मंडी की हालत देख पटवारी ने लगा दिया कलेक्टर को फोन
सागर/मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के सागर आगमन पर मोतीनगर चौराहे पर बड़ी संख्या में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनो ने शामिल होकर किसानों की आवाज बुलंद करने निकल रहे जीतू पटवारी का भव्य स्वागत किया
बुलडोजर पर खड़े होकर गुलाब के पंखुड़ियां से जहां पुष्प वर्षा की वही प्रदेश अध्यक्ष ने भी मंच पर पहुंचकर नारी शक्ति व वरिष्ठ कांग्रेस जनों को मालाएं भेंट की
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा की मोदी की गारंटी खत्म हो गई कही का नेता हो सागर का हो खुरई ,रहली ,सुरखी नरयावली कहीं का भी नेता हो सभी एक ही थाली की चट्टे बट्टे है
भाजपा के नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखें हम सबको मिलकर पीड़ित जनता के हित में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने एकजुट होकर काम करना होगा और भाजपा को हराना होगा जनता को परेशान करने में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है जीतू पटवारी जब मंडी रोड पर से निकल रहे थे क्यों वहां उन्होंने भारी किसानों का इकट्ठा सड़कों पर आक्रोशित देखा उनकी गाड़ी वहीं ठहर गई सीधे कृषि मंडी पहुंचे जहां किसानों ने जब जीतू पटवारी को देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा उन्होंने अपनी आपबीती जीतू पटवारी को सुनाई कुछ किसानों ने कहा कि वो तीन चार दिन से बैठे हैं मंडी बोर्ड सुध नहीं ले रही है सही दाम नहीं मिल रहा बड़ी संख्या में किसानों ने मंडी के कार्यों को लेकर नाराज जाहिर की इस अवसर अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कलेक्टर को फोन लगाकर किसानों की समस्याओं से अवगत करा कर तुरंत निराकरण करने की बात कही और उनकी अनदेखी पर नाराजगी जताई एवं कलेक्टर से मंडी जाकर हालत देखने की बात कही उन्होंने कहा तीन-चार दिन से यहां परेशान हो रहे हैं और आप उनका हाल तक देखने नहीं आए श्री पटवारी ने कलेक्टर की बात मंडी प्रबंधन से भी कराई जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार इस वर्ष को किसान कल्याण वर्ष बताती है लेकिन ये शोषण वर्ष के रूप में दिखाई दे रहा है किसान फसलों के दामों और बारदानों को लेकर परेशान है
अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जब-जब सागर आते है कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ता है उनका जो भी निर्देश रहेगा शहर कांग्रेस उसका पालन करेगी उन्होंने कांग्रेस जनों की भी सराहना की जो इतनी तपती धूप में चौराहे पर अपने प्रिय नेता के स्वागत में पलक फावड़े बिछाए रहे महेश जाटव ने जीतू पटवारी जी को जनता की उम्मीद बताया शहर में जगह भी जीतू पटवारी जी का स्वागत कांग्रेसियों ने किया
ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि जीतू पटवारी जी जबसे अध्यक्ष बने हैं लगातार जनता की आवाज उठा रहे हैं पटवारी जी की मेहनत और कांग्रेसियों का साथ भाजपा की सत्ता पलट कर रख देगी
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन,अमित राम जी दुबे , प्रदीप गुप्ता , मुकुल पुरोहित , सिंटू कटारे , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रजक , नरेंद्र मिश्रा , वीरेंद्र राजे , आनंद हेला , सागर साहू , राहुल चौबे , बब्बू यादव , कमलेश तिवारी,समीर खान , प्रशांत समैया,नौशाद अब्बासी , फिरदौस कुरैशी , अरविंद सिंह ठाकुर , सुनील ठाकुर , पीयूष अवस्थी , शाहबाज कुरेशी , अजय सिंह राजपूत , निखिल जैन , सुरेंद्र चौबे , किरण लता सोनी , रेखा सोनी , रेखा अहिरवार , गीता पटेल , कल्लू पटेल , पवन पटेल, जितेंद्र चौधरी , निलेश अहिरवार , महेश अहिरवार , विनोद रैकवार , सुरेश रैकवार , भईयन पटेल , विजय साहू , हरिश्चंद्र सोनबर , मनोज सोनवार , अनिल सोनी , वीरू चौधरी टीकाराम दीवान, गोपाल प्रजापति,बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने जीतू पटवारी का स्वागत किया ।











