
प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास में रिशांक तिवारी की सक्रिय सहभागिता
सागर 09/04/2026: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निवाड़ी-टीकमगढ़ प्रवास में भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निवाड़ी में कार्यक्रमों की शुरुआत के बाद दोनों ओरछा के श्री रामराजा सरकार मंदिर पहुंचे। वहाँ दर्शन-पूजन के बाद संगठन की बैठकों, जनप्रतिनिधियों से चर्चा और “गांव बस्ती चलो अभियान में भी रिशांक तिवारी प्रदेश अध्यक्ष के साथ मौजूद रहे।प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा, यह अभियान कार्यकर्ताओं को गाँव-बस्तियों तक ले जाकर केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचाने के लिए है। इससे संगठन और समाज का सीधा संपर्क मजबूत होगा। रिशांक तिवारी ने कहा, प्रदेश अध्यक्ष जी का सानिध्य ऊर्जा का संचार करता है। उनसे हर बार कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है। जो बताता है कि किस तरह से समर्पित भाव से संगठन का काम करना चाहिए। निवाड़ी से टीकमगढ़ तक चले इस प्रवास में रिशांक ने सभी प्रमुख कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान दिया।











