सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को डायल-112 की तत्परता से मिली जीवनरक्षक सहायता

डायल-112 पुलिस कंट्रोल रूम, सागर (म.प्र.)

दिनांक: 09_/04/2026

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को डायल-112 की तत्परता से मिली जीवनरक्षक सहायता

सागर जिले में डायल-112 सेवा एक बार फिर आपात स्थिति में आमजन के लिए जीवनरक्षक साबित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एफआरवी-25 को इवेंट आईडी 7102 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना रहली क्षेत्र अंतर्गत रहली से 19 किलोमीटर दूर मुड़िया चांदपुर के पास सड़क पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसके सिर से खून निकल रहा है।
सूचना मिलते ही एफआरवी-25 तत्काल मौके पर पहुंची, जहां कॉलर विनोद अहिरवार द्वारा बताई गई स्थिति सही पाई गई। घायल व्यक्ति बहादुर पिता शिबू राजपूत, उम्र 46 वर्ष, निवासी खातोली भानपुर, थाना देवरी, सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे और उन्हें तत्काल चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता थी।
घटना स्थल पर 108 एम्बुलेंस के व्यस्त होने के कारण विलंब की संभावना को देखते हुए एफआरवी स्टाफ ने मानवता एवं कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए घायल को एफआरवी वाहन से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली पहुंचाया, जहां उन्हें तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया।
इस सराहनीय कार्य में एफआरवी-25 के स्टाफ कांस्टेबल क्रमांक 1444 शिवम पटरिया एवं पायलट जितेंद्र तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने सूझबूझ एवं तत्परता से कार्य करते हुए घायल व्यक्ति की जान बचाने में अहम योगदान दिया।
पुलिस का संदेश:
सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल-112 पर कॉल करें। सागर पुलिस हर परिस्थिति में आपकी सहायता के लिए तत्पर है।

Leave a Comment

Read More