मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस तबादले, सागर को मिली नई महिला कलेक्टर

मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस तबादले, सागर को मिली नई महिला कलेक्टर
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस निर्णय के तहत प्रदेश के 26 जिलों के कलेक्टर एक ही रात में बदल दिए गए।
इसी क्रम में सागर कलेक्टर  संदीप जी आर को इंदौर संभाग का श्रम आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं रीवा की कलेक्टर प्रतिभा पाल को सागर जिले की नई कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सूत्रों के अनुसार, सागर में स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े एक ठेकेदार द्वारा किए गए कार्यों के भुगतान को लेकर विवाद सामने आया था। यह मामला स्थानीय स्तर से लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रधानमंत्री कार्यालय सहित राज्य के मुख्य सचिव तक पहुंचा। इसी को तबादले का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है।
इसके अलावा यह भी चर्चा रही कि सागर जिले के जनप्रतिनिधियों—विशेषकर सत्ताधारी दल के विधायक और मंत्रियों—की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिए जाने से भी प्रशासनिक असंतोष था।
अब नई कलेक्टर प्रतिभा पाल के सामने सागर जिले में अपनी अलग पहचान स्थापित करने की चुनौती होगी। उल्लेखनीय है कि लंबे समय बाद सागर जिले को महिला कलेक्टर मिली है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों और मीडिया के साथ उनका समन्वय और कार्यशैली आने वाले समय में चर्चा का विषय रहेगी।

Leave a Comment

Read More