
14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर केंद्र सरकार ने देश के करोड़ों दलित, वंचित और पिछड़े समाज की भावनाओं का सम्मान किया है:- इंजी. प्रदीप लरिया विधायक नरयावली
भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिलेभर में बूथ स्तर पर आयोजित होंगे कार्यक्रम:-श्याम तिवारी जिला अध्यक्ष भाजपा
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
सागर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नरयावली विधायक प्रदीप लरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, नगर पालिका अध्यक्ष मिहिलाल अहिरवार तथा जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में विषय प्रस्तावना अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुकर जाटव ने प्रस्तुत की। बैठक में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जिलेभर में बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में 13 अप्रैल से 20 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विधायक प्रदीप लरिया ने कहा कि संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव बाबासाहेब के विचारों, उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के संदेश को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर केंद्र सरकार ने देश के करोड़ों दलित, वंचित और पिछड़े समाज की भावनाओं का सम्मान किया है। यह निर्णय केवल अवकाश की घोषणा नहीं, बल्कि संविधान, समानता और सामाजिक समरसता के मूल्यों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
बाबासाहेब ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति को अधिकार दिलाने और समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए समर्पित किया था। विधायक श्री लारिया ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों को भी बाबासाहेब के विचारों और योगदान से प्रेरणा लेने का अवसर देगा।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि 13 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती की पूर्व संध्या पर जिलेभर में उनकी प्रतिमाओं की साफ-सफाई की जाएगी तथा संध्या के समय प्रतिमाओं के समक्ष दीपोत्सव मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केंद्रों, अनुसूचित जाति बस्तियों के स्कूल परिसरों की सफाई करेंगे तथा सामुदायिक सुविधाओं के रखरखाव का कार्य भी करेंगे।उन्होंने बताया कि 15 से 20 अप्रैल के बीच समाज के विभिन्न वर्गों के वरिष्ठजनों के साथ जिला स्तर पर कम से कम दो संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इन संगोष्ठियों में कांग्रेस द्वारा बाबा साहेब के अपमान,संविधान के साथ किए गए खिलवाड़ तथा भाजपा द्वारा बाबा साहेब और संविधान के प्रति प्रदर्शित सम्मान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के अधिकार, सम्मान और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा जिलेभर में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार ने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बस्ती और गांव में पहुंचकर कार्यक्रमों को सफल बनाएंगे।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष अनु.जा.मोर्चा नरेंद्र अहिरवार,पार्षद प्रतिनिधि रामू ठेकदार, पार्षद नरेश धानक, देवेंद्र अहिरवार, भरत अहिरवार,गंगाराम ठेकेदार, निशांत आठिया,गरीबदास जाटव,पूर्व पार्षद शारदा खटीक,भगवानदास अहिरवार, मलखान ठेकेदार,राजकुमार अहिरवार गड़ेलू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष निखिल अहिरवार, रतिराम अहिरवार, मंडल उपाध्यक्ष बाबूलाल रोहित उपस्थित रहें।











