
राहतगढ़ मंडल में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का हुआ समापन
अनुशासन, धैर्य और मेहनत से भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
राहतगढ़ में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, कहा “भाजपा में प्रथम राष्ट्र की भावना सर्वोपरि”
सागर,दिनांक 10 अप्रैल 2026। राहतगढ़ में चल रहे दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण शिविर में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सूक्ष्म स्तर से लेकर आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने तक का सफर कार्यकर्ताओं की तपस्या, अनुशासन, धैर्य और निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उसी की मेहनत से पार्टी आज जनता के बीच विश्वास और सेवा का पर्याय बनी है।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है, जो राष्ट्रवाद, सेवा और समर्पण की भावना से प्रेरित होकर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “प्रथम राष्ट्र” है और इसी भावना को लेकर कार्यकर्ता समाज के बीच जाकर देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण का संदेश देते हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन ने उन्हें अनुशासन, समय का सदुपयोग और समाज सेवा की प्रेरणा दी है। भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा अनुशासन में रहकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है। यही कारण है कि आज देशभर में भाजपा के करोड़ों सदस्य हैं और पार्टी लगातार जनसमर्थन प्राप्त कर रही है।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करता है तो संगठन स्वतः मजबूत होता है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देता है और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करता है।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिए गए अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांत भाजपा की कार्यशैली का आधार हैं। इन्हीं विचारों को आत्मसात कर कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
मंत्री श्री राजपूत ने प्रशिक्षण शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाते हैं और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को और सुदृकरते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अनुशासन, समर्पण और सेवा भाव के साथ समाज के बीच कार्य करते हुए भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय सक्रिय नहीं होता बल्कि हर परिस्थिति में समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित रहता है। यही समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना भाजपा को अन्य दलों से अलग पहचान दिलाती है और यही शक्ति पार्टी को निरंतर आगे बढ़ा रही है।
अंत में मंत्री श्री राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि जब कार्यकर्ता मजबूत होगा, तभी संगठन और राष्ट्र दोनों मजबूत होंगे। मंत्री श्री राजपूत द्वारा शिविर के समापन पर राहतगढ़ मंडल के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का शाल श्रीफल से सम्मान किया।
शिविर के प्रथम दिवस में डाॅ.विनोद पंथी, पूर्व विधायक ने भाजपा के इतिहास के संबंध में उद्बोधन देते हुए कहा था कि प्रारंभिक दौर में सीमिति संसाधनों, चुनौतियों के बावजूद कार्यकर्ताओं के समर्पण और संघर्ष के बल पर आज अपनी अलग पहचान बना चुकी है। कार्य विस्तार सत्र के उद्बोधन में पूर्व जिला अध्यक्ष हरीराम सिंह ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं जो गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। सत्र के द्वितीय दिवस भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया ने वैचारिक आधार को लेकर अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित राजनैतिक दल हैं। भारत के सांस्कृतिक मूल्य हमारे निष्ठायें भारत के परम वैभव को प्राप्त करने का संकल्प और यह आत्म विश्वास भी कि अपने पुरूषार्थ से इन्हें प्राप्त करेंगें। उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का मरम आदि पर उद्बोधन देते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पूर्व उपाध्यक्ष डाॅ.सुखदेव मिश्रा ने केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। सुमित यादव ने बूथ प्रबंधन एवं मन की बात के संबंध में अपना उदबोधन दिया। सोशल मीडिया एप्प, एआई, सरल एप्प, नमो एप्प सत्र में बालकिशन सोनी ने अपना उदबोधन दिया। शिविर का अंतिम सत्र कार्यपद्धति को लेकर था जिसमें उद्बोधन यश अग्रवाल द्वारा दिया गया, इसके साथ ही पंचतत्व पर आकाश सिंह राजपूत ने अपना उद्बोधन दिया। डाॅ.वीरेंद्र पाठक द्वारा पूरे शिविर की व्यवस्थाओं तथा अपने उद्बोधन में संगठन को मजबूत करने की बात कही।
पर इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रियंकर तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित राय, रामकुमार तिवारी, विनोद ओसवाल, शैलंेद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र शर्मा, अरविंद सिंह राजपूत टिंकू राजा, नेकीराम खटीक, श्रीमति संजना जैन, राजू चैधरी, प्रवीण गोस्वामी, जहीर खान, मुन्ना साहिद, शैतान सिंह, अशोक चैधरी, हरिनारायण तिवारी, हनुमत सिंह, अनुराग पाठक, चार्ली यादव, राजेंद्र खाता खेड़ी, संदीप शुक्ला, प्रशांत देवलिया, अनुराग चैरसिया, विकास अहिरवार, वैभव कपूर सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











