मां नर्मदा की दंडवत परिक्रमा पर निकले मानगिरी महाराज, बेलखेड़ी में हुआ भव्य स्वागत

मां नर्मदा की दंडवत परिक्रमा पर निकले मानगिरी महाराज, बेलखेड़ी में हुआ भव्य स्वागत
नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश) | विशेष संवाददाता राजकुमार दुबे
संत महात्माओं के सानिध्य में मां नर्मदा की कठिन एवं आस्था से परिपूर्ण परिक्रमा कर रहे श्री मानगिरी महाराज जी का नरसिंहपुर जिले के ग्राम बेलखेड़ी शेढ़ (गोटेगांव) में भव्य आगमन हुआ। वे ग्वारीघाट से पिछले 12 दिनों से दंडवत परिक्रमा करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।
इस अवसर पर मानगिरी महाराज जी ने बताया कि वे मां नर्मदा की दंडवत परिक्रमा कर रहे हैं, जिसे पूर्ण करने में लगभग तीन से चार वर्ष का समय लग सकता है, लेकिन वे इसे पूरी श्रद्धा और संकल्प के साथ पूर्ण करेंगे।
ग्राम बेलखेड़ी शेढ़ में महाराज जी के आगमन पर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। गांववासियों ने हर्षोल्लास के साथ उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया और उनकी परिक्रमा की मंगलमय कामनाएं कीं।
इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति और आस्था से सराबोर नजर आया, जहां संतों के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा का गुणगान किया और पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Leave a Comment

Read More