गांव चलो-बस्ती चलो अभियान में तिली व बाघराज शक्ति केंद्र में जनसंपर्क, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने हितग्राहियों से किया संवाद

“गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान में तिली व बाघराज शक्ति केंद्र में जनसंपर्क, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने हितग्राहियों से किया संवाद

सागर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अंतर्गत चल रहे “गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान के तहत सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सागर विधानसभा के डॉ. हरिसिंह गौर मंडल के तिली एवं बाघराज शक्ति केंद्र में जनसंपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों एवं हितग्राहियों से संवाद किया।

इस दौरान विधायक जैन ने घर-घर पहुंचकर आमजन से मुलाकात की तथा प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, लाड़ली बहना योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन) जैसी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे लोगों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, यही भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य है।

विधायक जैन ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा एवं जरूरतमंद वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। “गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने, योजनाओं की जमीनी स्थिति जानने और उन्हें शासन की सुविधाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार लगातार जनहित में निर्णय ले रही है और विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सुनिश्चित किया जा रहा है।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी आमजन से संपर्क कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी तथा क्षेत्र की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को लेकर सुझाव प्राप्त किए।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, विक्रम सोनी, विनय मिश्रा, सुमित यादव, मंडल अध्यक्ष नीरज यादव, राहुल वैद्य, मनोज चौरसिया, अनिल चौरसिया, राजू पटेल, लोकनाथ पटेल, नितिन सोनी, प्रमिला मौर्य, अभिषेक नामदेव, अभिषेक चौरसिया, हेमंत यादव, सुबोध पाराशर, संदीप तिवारी, पुरुषोत्तम चौरसिया, चिराग, राजेश पटेल, अभिमन्यु सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More