वर्षों से फरार वारंटियों की धड़पकड़ में बांदरी पुलिस को बड़ी सफलता


थाना बांदरी जिला सागर (म.प्र.)
दिनांक: 12/04/2026

वर्षों से फरार वारंटियों की धड़पकड़ में बांदरी पुलिस को बड़ी सफलता

पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर डॉ. संजीव उइके के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  प्रवीण अस्थाना के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे वारंटियों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत थाना बान्द्री पुलिस द्वारा दिनांक 11/04/2026 को विशेष अभियान चलाकर वर्षों से फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।
अभियान के दौरान मारपीट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों—
श्रीराम पिता रल्ली यादव (40 वर्ष)
अज्जा उर्फ विश्वनाथ पिता मुलायम यादव (22 वर्ष)
रामाधार पिता श्रीराम यादव (22 वर्ष)
सभी निवासी टिगरा, को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किए गए थे।
इसी प्रकार, अन्य वारंटियों—
विशेष पिता मुल्ली आदिवासी (24 वर्ष)
धीरज पिता वीरन आदिवासी (30 वर्ष)
इमरत पिता हल्कू आदिवासी (40 वर्ष)
सुंदर पिता रम्मू आदिवासी
सभी निवासी बान्द्री, को भी गिरफ्तार किया गया, जिनके विरुद्ध न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी थे।
इसके अतिरिक्त 09 अन्य वारंटियों के संबंध में जांच के दौरान यह पाया गया कि उनके द्वारा पूर्व में न्यायालय से वारंट निरस्त (कैंसिल) करा लिए गए थे, किन्तु वे थाना उपस्थित नहीं हो रहे थे। संबंधित व्यक्तियों द्वारा रसीद प्रस्तुत करने पर विधिवत रसीद प्राप्त की गई।
इस प्रकार थाना बान्द्री पुलिस द्वारा एक ही रात्रि में विशेष अभियान चलाकर कुल 03 स्थायी वारंट एवं 13 गिरफ्तारी वारंट सफलतापूर्वक तामील किए गए।
गिरफ्तार किए गए सभी वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उन्हें उपजेल खुरई में दाखिल किया गया।

सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्यवाही में उप निरीक्षक गणपत बुंदेला, उप निरीक्षक विजय पटेल, सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक हेतराम, आरक्षक महेश, लोकेंद्र, राजेंद्र एवं रामप्रसाद का विशेष योगदान रहा।
जिला पुलिस सागर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त एवं निरंतर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Comment

Read More