डॉ.अम्बेडकर जयंती पर”रन फॉर अम्बेडकर,रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन” मैराथन का हुआ आयोजन

डॉ.अम्बेडकर जयंती पर”रन फॉर अम्बेडकर,रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन” मैराथन का हुआ आयोजन।

पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी कांग्रेसजनों के साथ मैराथन में हुये शामिल।

भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग द्वारा लोक सभा मे नेता विपक्ष राहुल गांधी के मुख्य आतिथ्य में “रन फॉर अम्बेडकर,रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन” मैराथन का आयोजन नई दिल्ली के मण्डी हाऊस से 26 अलीपुर रोड तक किया गया।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेंद्र पाल गौतम द्वारा आयोजित मैराथन की शुरुआत नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हरी झंडी दिखाकर की तथा बाबा साहेब डॉ.अम्बेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।मैराथन में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी कांग्रेसजनों के साथ शामिल हुये।मैराथन के समापन पर भाग लेंनें वालें प्रतिभागियों को पुस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।मैराथन में मुख्य रूप से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं तेलंगाना सरकार के मंत्री मुह.अजहर उद्दीन,कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य व नेशनल को ऑर्डिनेटर के.राजू,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी गुरदीप सिंह सप्पल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चरण जीत सिंह चन्नी,सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, सांसद तनुज पुनिया, पूर्व सांसद उदित राज सहित देश के विभिन्न प्रदेशों से आए कांग्रेस अनु.जाति विभाग के राष्ट्रीय पदाधिकारी,प्रदेश अध्यक्षों के साथ साथ सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधी आदि शामिल हुये।

Leave a Comment

Read More