
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सागर
दिनांक: 13/04/2026
सागर पुलिस की साइबर सेल द्वारा ऐतिहासिक एवं त्वरित कार्यवाही, करोड़ों की ठगी पर कसा शिकंजा
सागर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है। वर्ष 2026 में अब तक नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज 597 शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने लगभग ₹2 करोड़ की ठगी गई राशि होल्ड/सीज कर अपराधियों पर शिकंजा कस दिया है।
इसी क्रम में सागर पुलिस की सक्रियता एवं तत्परता से लगभग ₹20 लाख की राशि पीड़ितों को वापस दिलाई जा चुकी है, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। शेष राशि की वापसी हेतु विधिक कार्यवाही सतत जारी है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रभावी कार्यवाही
उक्त उल्लेखनीय सफलता पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन एवं
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके तथा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा
के मार्गदर्शन में प्राप्त हुई है।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा साइबर फ्रॉड एवं ऑनलाइन ठगी से संबंधित शिकायतों पर तत्काल एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
साइबर सेल की सतत निगरानी एवं कार्रवाई
साइबर सेल सागर की टीम द्वारा, जिसमें प्र.आर. सौरभ रैकवार, आरक्षक हेमेन्द्र सिंह एवं आरक्षक कुलदीप ठाकुर शामिल हैं, शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ठगी गई राशि को होल्ड/रिफंड कराने का कार्य लगातार किया जा रहा है
प्रशिक्षण एवं जागरूकता से रोकथाम
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के प्रत्येक थाने में समय-समय पर साइबर अपराधों से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे पुलिस बल को अद्यतन तकनीकी जानकारी प्राप्त हो रही है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पीड़ितों की शिकायतें गोल्डन आवर के भीतर पोर्टल पर दर्ज हो सकें, जिससे अधिकतम राशि को समय रहते सुरक्षित किया जा सके।
सागर पुलिस की अपील
सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत
📞 राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें
🌐 अथवा वेबसाइट: www.cybercrime.gov.in� पर शिकायत दर्ज करें
संदेश
“सतर्क रहें, सजग रहें, सुरक्षित रहें”











