विकसित भारत के लिए डॉ. अंबेडकर के विचारों की बड़ी भूमिका- कुलपति प्रो. वाय एस ठाकुर

विकसित भारत के लिए डॉ. अंबेडकर के विचारों की बड़ी भूमिका- कुलपति प्रो. वाय एस ठाकुर

भारत का समाज अगर चाहे ले, तो भारत को विकसित होने से कोई नहीं रोक सकता हमें अच्छी सोच और इच्छा शक्ति के साथ काम करने की आवश्यकता है. उक्त विचार डॉ हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय सागर, डॉक्टर अंबेडकर चेयर के द्वारा आयोजित डॉक्टर बी आर अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कुलपति प्रोफेसर वाय. एस ठाकुर ने व्यक्त किये. उन्होंने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर कठिन परिश्रम के कारण विश्व में अपनी पहचान बनाई. विकसित भारत के लिए डॉक्टर अंबेडकर के विचारों की बड़ी भूमिका रहेगी. कुलसचिव डॉक्टर एस पी उपाध्याय ने कहा कि डॉ आंबेडकर न केवल भारत के लिए परंतु विश्व के लिए आदर्श व्यक्तित्व हमेशा रहेंगे. कार्यक्रम में अतिथि प्रोफेसर रविंद्र ब्रह्मा ने कहा कि डॉ अंबेडकर का दृष्टिकोण आज भी भारत के लिए मार्गदर्शन और प्रकाश के समान है हमें उनके सिद्धांतों समानता, शिक्षा, न्याय और बंधुत्व को अपनाना होगा. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर शक्ति कुमार ने कहा कि विकसित भारत का आधार हमारी पर प्रति व्यक्ति आय और मानव विकास सूचकांक में सुधार से होगा बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से सबके न्याय और आर्थिक विकास के लिए कार्य किया. प्रोफेसर चंदा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा के लिए काम किया. सरकार इस वर्ष ज्योतिबा फुले जी की 200 वर्ष होने पर अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रही है, फुलेजी और डॉक्टर अंबेडकर ने अनेक समाज सुधार के कार्य किये. कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर देवेंद्र कुमार रहे एवं कार्यक्रम में प्रोफेसर राजेश गौतम, प्रोफेसर एन पी सिंह,प्रो राजेंद्र यादव,डॉक्टर आर टी बेंद्रे , डॉक्टर वीरेंद्र मात्सानिया, डॉ शशि कुमार सिंह, डॉ रेड्डी, डॉ विवेक जायसवाल, डॉ संजय बारोलिया, अजब सिंह,रेशम पाल सिंह उपस्थित रहे. कार्यक्रम में हिमांशु गोयल ,हिमांशु गुप्ता, कृष्णा नगर ,जितेंद्र आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment

Read More