अंबेडकर जयंती पर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने किया माल्यार्पण, कहा—बाबा साहब के विचार ही सामाजिक समरसता की आधारशिला

अंबेडकर जयंती पर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने किया माल्यार्पण, कहा—बाबा साहब के विचार ही सामाजिक समरसता की आधारशिला

सागर। भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर विधायक माननीय श्री शैलेन्द्र कुमार जैन जी ने संविधान चौक एवं भगवानगंज चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर नरयावली विधायक प्रदीप लारिया , भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी , पूर्व जिलाध्यक्ष  गौरव सारोठिया  एवं नगर निगम अध्यक्ष  वृंदावन अहिरवार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित और कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्रदान कर लोकतंत्र को मजबूत आधार दिया है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके बताए मार्ग—समानता, न्याय और सामाजिक समरसता—पर चलकर समाज को सशक्त बनाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनों ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में भाईचारा एवं समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष  मिहिलाल अहिरवार  उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया  मनीष चौबे  विक्रम सोनी  पार्षद  देवेंद्र अहिरवार धर्मेंद्र खटीक  मंडल अध्यक्ष  नीरज यादव पार्षद  मेघा दुबे  नितिन सोनी जय सोनी  सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More