
सागर आगमन पर भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
आज सागर विधानसभा की मंडल स्तरीय बैठकों को करेंगे संबोधित
सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं सागर जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर मंगलवार को सागर पहुंचे। उनके आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर बुधवार को प्रातः 11:30 बजे से सागर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी चार मंडलों की बैठकों को क्रमशः संबोधित करेंगे।
सागर आगमन के उपरांत लोकेन्द्र पाराशर डॉ. हरिसिंह गौर मंडल कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मनीष चौबे, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, सोशल मीडिया प्रभारी जय सोनी, मंडल अध्यक्ष नीरज यादव, हिमांशु जोशी, कुलदीप सैनी, संजय इंदुरख्या, मयंक तिवारी, अंकित तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्रीकांत जैन
जिला मीडिया प्रभारी











