बाबा साहेब का जीवन समानता, न्याय और अधिकारों के संघर्ष की अद्वितीय प्रेरणा है : रिशांक तिवारी

बाबा साहेब का जीवन समानता, न्याय और अधिकारों के संघर्ष की अद्वितीय प्रेरणा है : रिशांक तिवारी

आंबेडकर जयंती पर शहर में निकली शोभायात्रा में शामिल हुए प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी

सागर/14 अप्रैल 2026: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर शहर में आयोजित भव्य कार्यक्रमों एवं शोभायात्राओं में भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी की सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी देखने को मिली।

संविधान चौक पर आंबेडकर युवा शक्ति संगठन द्वारा आयोजित संविधान शिल्पी एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी प्रमुख रूप से शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोभा यात्रा में सहभागिता करते हुए उपस्थित जनसमूह को उनके विचारों से प्रेरित होने का संदेश दिया। इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन समानता, न्याय और अधिकारों के लिए संघर्ष की अद्वितीय प्रेरणा है, और हमें उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर एक समरस, सशक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण हेतु सतत प्रयास करना चाहिए।

इसके पश्चात रिशांक तिवारी जाटव समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा में भी शामिल हुए। यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई तीन बत्ती क्षेत्र पहुंची, जहां तिवारी ने पुष्पगुच्छ से शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर तिवारी ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय का प्रतीक है। उनके द्वारा निर्मित संविधान देश की आधारशिला है, जो प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर समाज में समरसता एवं जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अनु जाटव, रत्नेश जाटव, मोनू लारिया, नीरज करोसिया, मोनू लारिया , सागर जाटव, बंटू जाटव, टट्टू जाटव, कार्तिक जाटव, अभिषेक साहू, नमन चौबे, निष्कर्ष दुबे सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Comment

Read More