जन भागीदारी की जमी पर उठी आवाज, देवरी के धरने ने रचा जनचेतना का नया इतिहास

जन भागीदारी की जमी पर उठी आवाज, देवरी के धरने ने रचा जनचेतना का नया इतिहास

देवरी – देवरी नगर के झुनकु वार्ड में जनसहयोग से चल रहे सौंदर्य करण कार्य को रोको जाने मामला अब और गरमाहट में है, भाजपा मण्डल अध्यक्ष भारतेंदु (मोंटू) राजपूत की शिकायत पर बिना जांच प्रशासन की बुलडोजर कार्यवाही के विरोध में चार दिवसीय धरना प्रदर्शन के उपरांत अब दो दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल जारी है
क्रमिक भूख हड़ताल के दूसरे दिन बढ़ – चढ़कर वृद्ध महिलाओं ने भाग लिया जिसमें 90 वर्षीय सियारानी वाल्मीकि,
85 वर्षीय लीलावती नामदेव,70 वर्षीय शशि नामदेव, सुहागरानी नामदेव सहित अलकेश जैन, ज्ञानी कोष्टी, शिवा नामदेव क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे और उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की जो कार्य जनसहयोग से चल रहे हैं उन्हें न रोका जाए गंदी राजनीति को बंद किया जाए, स्थानीय लोगों का कहना है कि झुनकु वार्ड मुक्तिधाम में जो निर्माण कराया जा रहा था, वह निर्माण पूर्णतः जनसहयोग से किया जा रहा था, और उसका उद्देश्य मुक्तिधाम परिसर को सुव्यवस्थित और सौंदर्यकृत करना था बिना जांच की गई कार्यवाही को लेकर नागरिकों में नाराजगी है इससे पूर्व में भी विरोध स्वरूप मौन जुलूस निकालकर माननीय तहसीलदार महोदय को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया था
उक्त संबंध में ज्ञानी कोष्टी ने कहा कि 4 अप्रैल को झुनकु वार्ड मुक्तिधाम में प्रशासन द्वारा की गई बुलडोजर कार्यवाही बहुत ही निंदनीय है मै इसकी घोर निंदा करता हूं, संगम मुक्तेश्वर महादेव मुक्तिधाम सेवा समिति के सदस्य एवं देवरी नगर के नगर वासी लगातार 4 दिनों से धरना प्रदर्शन ओर 2 दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं, और प्रशासन के कानों में कोई आवाज तक नहीं पहुंच रही है, प्रशासन आज भी नींद सोया हुआ है, मै इस घटना की घोर निंदा करता हूं

क्रमिक भूख हड़ताल के दूसरे दिवस महंत हरिकृष्ण दास, एड. जगदीश सोनी, हुकुम कोष्टी, तरवर कोष्टी, गंधर्व राजपूत, अनंतराम रजक, डॉ महेंद्र रजक, महेंद्र जाटव, राजेश प्यासी, नर्मदा वाल्मीकि, रामचंद्र सावलानी, संजय घोरपड़े, संजय वर्मा, राजा गुप्ता, अंकित प्रजापति, पंकज कोष्टी, वैभव खत्री, निरंजन रजक, बबलू पाल, गौरव पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे

Leave a Comment

Read More