जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को गढ़ाकोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना गढ़ाकोटा, जिला सागर
दिनांक: 15/04/2026

जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी को गढ़ाकोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर।
पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर  लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना गढ़ाकोटा पुलिस द्वारा जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी दानिश पिता इस्लाम खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी टैगोर वार्ड, थाना गढ़ाकोटा, जिला सागर को जिला दण्डाधिकारी सागर द्वारा दिनांक 09.01.2026 को 6 माह की अवधि हेतु जिला बदर किए जाने का आदेश पारित किया गया था। उक्त आदेश के पालन में दिनांक 15.01.2026 को आरोपी को जिला सीमा से बाहर किया गया था।
इसके बावजूद आरोपी दानिश खान आदेश की अवहेलना करते हुए पुनः थाना गढ़ाकोटा क्षेत्र में पाया गया। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 223(ए) बीएनएस एवं 14 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

थाना प्रभारी की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी गढ़ाकोटा उप निरीक्षक शिवम दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम की सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं प्रभावी रणनीति विशेष रूप से सराहनीय रही, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जा सका।

पुलिस का संदेश:
जिला बदर जैसे वैधानिक आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सागर पुलिस द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Comment

Read More