कोरी समाज का नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रैल को, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को सौंपा आमंत्रण

कोरी समाज का नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रैल को, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को सौंपा आमंत्रण

सागर। कोरी समाज द्वारा सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन देने एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से 20 अप्रैल को नि:शुल्क विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन के संबंध में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आमंत्रण सौंपा।

समाज के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नि:शुल्क विवाह सम्मेलन विशेष रूप से उन परिवारों के लिए लाभकारी है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इस आयोजन के माध्यम से जहां एक ओर अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण संभव होगा, वहीं सामाजिक एकता, समरसता और भाईचारे की भावना को भी मजबूती मिलेगी।

विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की और आयोजन की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में समन्वय, समानता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कोरी समाज द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रकार का आयोजन किया जाता है, जिसमें शासन के अतिरिक्त समाज की ओर से भी वर-वधु को सहयोग राशि प्रदान की जाती है।

इस अवसर पर मुन्ना लाल मुनीम,दिनेश कुमार तंतवाय, गोवर्धन प्रसाद कोरी, डॉ. हुकुम कोरी, मन्नू लाल कबीरपंथी, डॉ. कृष्ण कुमार कोरी, सी.बी. कोरी, सी.एल. कोरी, पार्षद गोलू कोरी, शारदा कोरी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More