
“गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान के तहत विट्ठलनगर शक्ति केंद्र में जनसंपर्क, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने हितग्राहियों से किया संवाद
सागर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे “गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत सागर विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने सागर विधानसभा के भीमराव अंबेडकर मंडल के विट्ठलनगर शक्ति केंद्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों एवं हितग्राहियों से संवाद स्थापित किया।
इस अवसर पर विधायक श्री जैन ने चौराहे स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने घर-घर पहुंचकर आमजन से मुलाकात की तथा प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, लाड़ली बहना योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि एवं राशन योजना जैसी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों से चर्चा की।
विधायक श्री जैन ने कहा कि सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, यही भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा एवं जरूरतमंद वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। “गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने, योजनाओं की जमीनी स्थिति जानने और उन्हें शासन की सुविधाओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार लगातार जनहित में निर्णय ले रही है और विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है।
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी आमजन से संपर्क कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी तथा क्षेत्र की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को लेकर सुझाव प्राप्त किए।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जगनाथ गुरैया, मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीलम अहिरवार, चेतराम अहिरवार, विक्रम सोनी,राहुल वैद्य ,नितिन सोनी, पार्षद देवेंद्र अहिरवार, कन्हई पटेल, सतीश जैन, निखिल अहिरवार, देवका विश्वकर्मा, डॉ. दशरथ मालवीय, प्रीतम पटेल, मालती पटेल, प्रभात चतुर्वेदी, दुर्गेश पटेल सहित शक्ति केंद्र के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











