
कांग्रेस ने बाबा साहब का राजनीतिक उपयोग किया भाजपा ने बाबासाहेब को सम्मान दिया: गोविंद सिंह राजपूत
बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर भाजपा कर रही देश का चहुंमुखी विकास: गोविंद सिंह राजपूत
सीहोरा मंडल में मनाई गई डाॅ.भीमराव अंबेडकर की जयंती, शामिल हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
सागर,दिनांक 14 अप्रैल 2026। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सीहोरा मंडल में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बाबा साहिब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने अपने पूरे जीवन में गरीब, वंचित, शोषित और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का सपना एक ऐसे समाज का था, जहां हर व्यक्ति को समान अवसर मिले, कोई भेदभाव न हो और हर नागरिक को शिक्षा, सम्मान और अधिकार प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ेगा, जब गांव मजबूत होंगे, गरीब सशक्त होगा, किसान आत्मनिर्भर बनेगा और युवा शिक्षित एवं रोजगारयुक्त होगा।
कांग्रेस ने किया उपयोग, भाजपा ने दिया सम्मान
अपने उद्बोधन में मंत्री राजपूत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वर्षों तक बाबा साहेब का केवल राजनीतिक उपयोग किया, लेकिन उन्हें वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहेब को सच्चा सम्मान दिया है और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।
मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर उनके सपनों का भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। मंत्री राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि देश के नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब अंबेडकर को राष्ट्रीय स्तर पर अभूतपूर्व सम्मान मिला है। उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा बाबा साहेब की जयंती पर अवकाश घोषित किया गया है तथा उनकी जयंती को एक सप्ताह तक मनाने की परंपरा शुरू कर समाज में उनके विचारों को व्यापक रूप से पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
गांव-गरीब-किसान के विकास को बताया प्राथमिकता
मंत्री श्री राजपूत ने मध्यप्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास केवल भाषणों तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाला कार्य ही वास्तविक विकास है। आज गांव-गांव में सड़कों का निर्माण, खेतों तक पानी की व्यवस्था, हर घर नल-जल योजना, स्कूल, अस्पताल, आंगनवाड़ी, पंचायत भवन, बस स्टैंड और खेल मैदान जैसी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित और उज्जवल बने।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। यही विकास कार्य बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि हैं।
हर गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का लक्ष्य
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जब तक गांव की चैपाल मजबूत नहीं होगी, तब तक लोकतंत्र भी मजबूत नहीं हो सकता। जब तक किसान के खेत में पानी नहीं पहुंचेगा, युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा और गरीब को सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक हमारा प्रयास जारी रहेगा।
उन्होंने संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश का कोई भी गांव विकास की मुख्यधारा से पीछे नहीं रहेगा। कोई भी बस्ती अंधेरे में नहीं रहेगी, कोई किसान पानी के अभाव में परेशान नहीं होगा, कोई बेटी शिक्षा से वंचित नहीं रहेगी और कोई गरीब इलाज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर नहीं होगा।
कार्यक्रम मैं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि हमें गर्व है कि मध्यप्रदेश के निवासी हैं जहां बाबा साहेब ने जन्म लिया। हम सबको बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर अपने समाज तथा देश के विकास में सहयोग करना है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोकमन लोधी, भाजपा नेता रणबहादुर सिंह, आशीष तिवारी, उदय सिंह लोधी, महेंद्र अहिरवार, परसोत्तम अहिरवार, ललित अहिरवार, कमलेषा अहिरवार, नरवदा अहिरवार, प्रकाश अहिरवार, रामा अहिरवार, हुकुम अहिरवार, मुन्ना अहिरवार, जालम अहिरवार, कमलेश अहिरवार, वीरेंद्र अहिरवार, मुकेश आदिवासी सहित स्थानीय नेताओं में रामकुमार यादव, महेंद्र राय, भगवतशरण सिंह, जगदीष साहू सहित सैंकड़ों ग्रामीणजन उपस्थित रहे जिन्होंने बाबा साहब को माल्यार्पण करते हुए धुमधाम से बाबा साहेब की जयंती मनाई ।











