कलेक्टर ने की अपनी स्व-गणना; जिलेवासियों से डिजिटल जनगणना में सहभागिता की अपील

कलेक्टर ने की अपनी स्व-गणना; जिलेवासियों से डिजिटल जनगणना में सहभागिता की अपील

सागर 16 अप्रैल 2026
जनगणना 2027 के महाभियान के अंतर्गत कलेक्टर  प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपनी स्व-गणना (Self-Enumeration) की। इस अवसर पर उन्होंने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए डिजिटल पोर्टल का उपयोग कर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें और इस राष्ट्रव्यापी कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि इस बार जनगणना की प्रक्रिया को अत्यंत सरल और पारदर्शी बनाया गया है। नागरिक अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से निर्धारित पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं भर सकते हैं। उन्होंने कहा, स्व-गणना न केवल समय की बचत करती है, बल्कि इससे डेटा की सटीकता भी सुनिश्चित होती है। यह एक सुरक्षित और सुलभ तरीका है जिससे हम देश के विकास की योजनाएं बनाने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।

जिलेवासियों से डिजिटल जनगणना में सहभागिता की अपील

कलेक्टर  प्रतिभा पाल ने जिले के समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस डिजिटल पहल का लाभ उठाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाएं ताकि कोई भी परिवार इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।

Leave a Comment

Read More