
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से विधायक शैलेंद्र कुमार जैन की सौजन्य भेंट, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा
सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने आज मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से सौजन्य भेंट कर विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की।
इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं जनसंपर्क गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। विधायक जैन ने क्षेत्रीय संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी भी साझा की, इस दौरान उन्होंने अपने प्रभार जिले अशोकनगर की संगठनात्मक चर्चा भी प्रदेश अध्यक्ष से की।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी संगठन के विस्तार एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर चर्चा की।
Post Views: 24











