युवा नेतृत्व को मिला वरिष्ठ अनुभव का साथ, रिशांक तिवारी ने गोपाल भार्गव से लिया मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद

युवा नेतृत्व को मिला वरिष्ठ अनुभव का साथ, रिशांक तिवारी ने गोपाल भार्गव से लिया मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद

भार्गव बोले : रिशांक की युवा ऊर्जा से, हमारा संगठन और मजबूत होगा…

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनाए जाने के उपरांत युवा नेता रिशांक तिवारी ने रहली विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल भार्गव से सौजन्य भेंट कर, उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधायक गोपाल भार्गव ने युवा नेता रिशांक तिवारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सकारात्मक संकेत है कि संगठन में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। भार्गव ने कहा कि रिशांक को देखकर उन्हें विश्वास है कि संगठन अब और अधिक मजबूत होगा, क्योंकि युवाओं की ऊर्जा और वरिष्ठों का अनुभव, दोनों मिलकर ही संगठन को सशक्त बनाते हैं।

वहीं, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने कहा कि प्रदेश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक, पूर्व मंत्री एवं रहली विधानसभा के आदरणीय विधायक श्री गोपाल भार्गव जी से आत्मीय भेंट कर, उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करना, मेरे लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मान. गोपाल भार्गव जी का विशाल अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व एवं सशक्त मार्गदर्शन सदैव हम जैसे कार्यकर्ताओं के लिए पथप्रदर्शक रहा है, जिनके विचारों और कार्यशैली से निरंतर सीखने की प्रेरणा मिलती है। भेंट के दौरान दोनों के बीच संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर शुभम नामदेव, संचित शुक्ला, नमन चौबे, विशाल तोमर, उज्ज्वल तिवारी, अज्जू, निष्कर्ष दुबे, मोहित ठाकुर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More