सागर में मामूली बात पर बवाल:युवक से मारपीट के बाद दो समुदाय भिड़े, 5 थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

सागर में मामूली बात पर बवाल:युवक से मारपीट के बाद दो समुदाय भिड़े, 5 थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

एंकर:सागर में रविवार देर रात शहर के केंट थाना क्षेत्र के सदर 12 मुहाल इलाके में दो समुदायों के बीच हुआ विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह मामला हिंसा में बदल गया,जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

वीओ:बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत सदर इलाके के संकट मोचन मंदिर के पास हुई,जहाँ सौरभ आठ्या नाम के एक युवक के साथ कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा मारपीट की गई। पीड़ित युवक के परिजनों ने जब मुस्लिम युवकों के घर जाकर मारपीट की बात का विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया। जहां इस घटना के बाद दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए।
विवाद के दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थर चले,जिसमे 2 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
वही,स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और केंट,कोतवाली,मोतीनगर, सिविल लाइन,मकरोनिया थाना की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया।
मौके पहुँचे पुलिस बल ने मोर्चा संभालते हुए हालात को काबू में किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
घटना के बाद नाराज हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने सौरभ आठ्या की शिकायत पर हसीब मकरानी,अज्जू मकरानी सहित चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बहरहाल इलाके में अब माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है,पुलिस बल स्थिति पर नजर बनाए हुए है,ताकि किसी भी तरह की अफवाह या दोबारा तनाव की स्थिति न बने।

बाइट:01- रोहित डोंगरे,(थाना प्रभारी)
बाइट:02- कौशल यादव,(हिंदू नेता)
बाइट:03- अमित तोमर,(प्रत्यक्षदर्शी)

Leave a Comment

Read More