कोरी समाज के सामूहिक विवाह में 3 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने दी शुभकामनाएं व आर्थिक सहयोग

कोरी समाज के सामूहिक विवाह में 3 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने दी शुभकामनाएं व आर्थिक सहयोग

सागर। कोरी समाज आदर्श संगठन द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी सत्संग भवन परिसर, काकागंज बजरिया में सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज के 3 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। नवविवाहित जोड़ों को समाज के विभिन्न लोगों द्वारा उपहार स्वरूप बर्तन, वस्त्र एवं गृहस्थी की अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। विधायक श्री जैन एवं समाज के गणमान्य जनों ने वर-वधु को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक  शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि सामूहिक विवाह की परंपरा कोरी समाज की बहुत पुरानी और प्रेरणादायक परंपरा है। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद से वे लगातार देख रहे हैं कि समाज द्वारा हर वर्ष इस आयोजन को निरंतरता के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह परंपरा किसी भी स्थिति में टूटनी नहीं चाहिए। संख्या महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि निरंतर प्रयास और सामाजिक एकजुटता अधिक आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि शासन की व्यवस्थाओं में परिवर्तन हुआ है, फिर भी पात्र हितग्राहियों को अधिकतम लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अपनी ओर से प्रत्येक जोड़े को 11-11 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

विधायक  जैन ने यह भी कहा कि झलकारी बाई पार्क में बहुत जल्द बारिश से पहले महान वीरांगना झलकारी बाई जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह केवल एक छोटा पार्क नहीं, बल्कि एक भव्य स्मारक के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे आज चौथी बार विधायक बने हैं, जिसमें समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

इस अवसर पर  राधा कोरी, मुन्ना लाल मुनीम, दिनेश कुमार तंतवाय, जवाहर महाजन,गोवर्धन प्रसाद कोरी, डॉ. हुकुम कोरी, मन्नू लाल कबीरपंथी, डॉ. कृष्ण कुमार कोरी, सी.बी. कोरी, सी.एल. कोरी, पार्षद गोलू कोरी, गोवर्धन कोरी, गोविंद कोरी, एल.डी. कोरी, खेमचंद कोरी,मुन्ना मुखिया,मोहन लाल कोरी,हरगोविंद कोरी,संतोष कोरी,आलमचंद कोरी,खूबचंद कोरी,चंद्रभान कोरी,बंटी अरविंद कोरी, रामेश्वर फोटोग्राफर,वीरेंद्र कोरी,नवल कोरी,बृजकिशोर कोरी,कोमल कोरी,हरीश कोरी,गोपालदास कोरीसहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More