भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर भू-अर्जन पर किसानों को 4 गुना मुआवजा बढ़ाने के ऐतिहासिक निर्णय पर जताया आभार

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर भू-अर्जन पर किसानों को 4 गुना मुआवजा बढ़ाने के ऐतिहासिक निर्णय पर जताया आभार

सागर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष  श्याम तिवारी ने नरयावली आगमन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर प्रदेश सरकार द्वारा भू-अर्जन पर किसानों को चार गुना मुआवजा देने के ऐतिहासिक निर्णय पर आभार व्यक्त किया।

तिवारी ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से मध्यप्रदेश के किसान आर्थिक रूप से सशक्त होंगे और उन्हें उनकी जमीन का न्यायसंगत मुआवजा प्राप्त होगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की किसानों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है तथा किसान हितों और विकास के बीच संतुलन स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मल्टीप्लिकेशन फैक्टर 1.0 से बढ़ाकर 2.0 किया गया है, जिससे किसानों को उनकी भूमि के बदले बाजार दर का 4 गुना तक मुआवजा प्राप्त होगा। यह निर्णय प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में लागू होगा, जबकि नगरीय क्षेत्रों में मुआवजा गुणन कारक यथावत रखा गया है।

तिवारी ने कहा कि पिछले वर्षों में हजारों किसानों को विभिन्न परियोजनाओं के तहत मुआवजा वितरित किया गया है और सरकार का लक्ष्य इसे और बढ़ाना है। इस निर्णय से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं संतुलित बनेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कृषि के साथ-साथ पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके। यह निर्णय “विकसित मध्यप्रदेश” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी

Leave a Comment

Read More