सागर विश्वविद्यालय: 34 वें दीक्षांत समारोह के आयोजन हेतु बैठक संपन्न

विश्वविद्यालय: 34 वें दीक्षांत समारोह के आयोजन हेतु बैठक संपन्न

डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के 34 वें दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर की अध्यक्षता में दीक्षांत सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में कुलपति ने आयोजन की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया. उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह का आयोजन परम्परानुसार विश्वविद्यालय की गरिमा और प्रतिष्ठा के अनुकूल भव्य स्वरुप में आयोजित किया जाएगा. इस आयोजन को लेकर उन्होंने सलाहकार समिति के सदस्यों से आयोजन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और आगामी तैयारियों के लिए दिशा-निर्देश भी दिए.
बैठक का संचालन अकादमिक अफेयर्स के निदेशक प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने किया. संयुक्त कुलसचिव संतोष सोहगौरा ने पिछले वर्ष हुए दीक्षांत से सम्बंधित विभिन्न विवरण को प्रस्तुत किया जिसमें छात्र संख्या, बजट एवं आयोजन स्थल सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई. समिति द्वारा जून माह के द्वितीय सप्ताह में आयोजन का प्रस्ताव रखा गया. इस अवधि को ध्यान में रखते हुए आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. समारोह में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के लिए यथाशीघ्र अधिसूचना जारी करते हुए पंजीकरण लिंक उपलब्ध कराई जायेगी.
बैठक में छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. डी. के नेमा, कुलसचिव डॉ. सत्य प्रकाश उपाध्याय, प्रो. रत्नेश दास, फैकल्टी अफेयर्स के निदेशक प्रो. अजीत जायसवाल, सुरक्षा अधिकारी प्रो. राजेन्द्र यादव, प्रो. श्वेता यादव, प्रो. दिवाकर शुक्ला, प्रो. उमेश पाटिल, डॉ. पंकज तिवारी, डॉ. विवेक जायसवाल उपस्थित थे.

Leave a Comment

Read More