शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था और नगर निगम की लापरवाही को लेकर शहर कांग्रेस ने संभागायुक्त कार्यालय पर नारेबाजी के साथ सोंफा ज्ञापन


शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था और नगर निगम की लापरवाही को लेकर शहर कांग्रेस ने संभागायुक्त कार्यालय पर नारेबाजी के साथ सोंफा ज्ञापन
सागर/बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने आज संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर शहर में बदहाल कानून व्यवस्था और नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर जमकर विरोध जताया एवं नारेबाजी की और दो ज्ञापनों सौंपे गए कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता सुरेंद्र सुहाने एवं नगर निगम की समस्याओं को लेकर ज्ञापन का वाचन नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव ने किया
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है जुआ, सट्टा ,अवैध शराब और कटर बाजी जैसी घटनाओं को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है मेडिकल स्टोर पर भी भारी मात्रा में सस्ते नशे की गोलियां मिलती है जिससे कटरवाज नशे में बारदात को अंजाम दे रहे हैं यातायात व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची पूरे शहर में ट्रैफिक जाम है और यातायात के पुलिसकर्मी पेड़ की छांव के नीचे चालान काटने में मगन है चैन स्कैनिंग जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं महेश जाटव ने कहा कि आप अपने स्तर पर इन विभागों के कारनामों की समीक्षा करवाएं
वहीं जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि नगर निगम में निर्माण कार्य बहुत ही घटिया क्वालिटी से सड़क, नाली आवास योजना के मकान का कार्य हो रहा है
घटिया निर्माण कार्यों वाले ठेकेदारों पर गुणवत्ता विहीन कार्य करने पर कार्यवाही नहीं होती अधिकतर निर्माण कार्यों का ठेका पर्दे के पीछे पार्षद के परिवारों के द्वारा ही लिया जा रहा है जिसकी जांच हो और कार्रवाई हो शहर में गंदे पानी की सप्लाई को रोकने की पहल करवाई जाए एवं कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में निर्माण कार्य नहीं हो रहा है जिसे भेदभावपूर्ण तरीका ना अपनाया जाये इसकी समीक्षा करवाएं नगर निगम ने जो जलकर, संपत्ति कर के बिल दिए उनमें त्रुटियां हैं उन्हें सुधरवाने शिविरों का आयोजन हो
महेश जाटव ने कहा कि आवारा पशु,कुत्तों, सुअरों से जनता को निजात दिलाने व पार्कौ का रखरखाव हेतु पहल करे डेयरी विस्थापन में भ्रष्टाचार वअवैध कालोनियों के निमार्ण करने वालों पर एफ आई आर दर्ज हो
महेश जाटव ने ज्ञापन में बताया नगर निगम में आउटसोर्स
पर प्राइवेट कंपनी के माध्यम से ठेकेदारी पर कितने लोग काम कर रहे हैं इसकी जांच हो क्योंकि निगम में प्राइवेटीकरण का कोई नियम नहीं है वही 8 करोड़ से 17 सड़कें बनने की निविदाएं जारी हो चुकी हैं इन निर्माण में नगर निगम की निर्माण एजेंसी या स्वतंत्र एजेंसी
मैं ही निर्माण होना चाहिए वहीं शहर की दीवारों की रंगाई ,पुताई का जो कार्य खेल चल रहा है उसकी जांच करवाई जाए कई दीवारों पर सिर्फ लिखावट और चित्र वही है सिर्फ सन बदल दिए गए
अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि एलीवेड कॉरिडोर पर जाली लगाने का कार्य अधूरा है उसे पूरा किया जाए ताकि आत्महत्या रोकी जा सकें वही में जाटव ने लाखा बंजारा मैं गुणवत्ता विहीन कार्य होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां पत्थर उखड़ व फुटपाथ टूट रहे हैं आभार जिला संगठन महासचिव रामकुमार पचौरी ने माना
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन,जगदीश यादव, राकेश राय, प्रदीप गुप्ता, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,संदीप सब लोक, शरद पुरोहित,रमाकांत यादव,राहुल चौबे, सागर साहू,ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज रजक ,वीरेंद्र राजे ,नरेंद्र मिश्रा, कमलेश तिवारी,दीनदयाल तिवारी, आनंद हैला, शिव शंकर गुड्डू यादव, जितेंद्र रोहण,अशोक साहू चकिया, ताहिर खान, नीलोफर चमन अंसारी, श्रीमती सुलेखा राय, रिचा सिंह , रोशनी वसीम खान, गीता कुशवाहा, किरण लता सोनी, ज्योति मलैया, रेखा सोनी, अर्चना कनौजिया ,महेश अहिरवार ,भैयन पटेल, सुनील ठाकुर, निखिल जैन, अजय सिंह राजपूत ,मयंक ठक्कर, समीर खान, रवि सोनी, हरिश्चंद्र सोनवार, नौशाद अब्बासी, एडवोकेट अजमत खान, एडवोकेट अकील सिद्दीकी, पीयूष अवस्थी, एडवोकेट आलोक प्यासी ,राजेश श्रीवास ,वीरेंद्र महावते ,संजय सराफ ,कुंजीलाल लड़ियां, श्री दास रैकवार, संजय रैकवार ,अनिल दक्ष, सुनील पाहवा, देशराज यादव, पूर्व पार्षद तोता यादव, एडवोकेट दुलीचंद सकवार, जाहिर खान
सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे

Leave a Comment

Read More