तीनों युवकों के शव मिले, 3 घंटे की मशक्कत के बाद पूरा हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

सागर अपडेट: तीनों युवकों के शव मिले, 3 घंटे की मशक्कत के बाद पूरा हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

एंकर:सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ा स्थित क्रेशर खदान में हुए दर्दनाक हादसे में लापता दोनों युवकों के शव भी आखिरकार बरामद कर लिए गए हैं। अब इस हादसे में डूबे तीनों युवकों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं,करीब 18 घण्टे यह रेस्क्यू ऑपरेशन चला।

वीओ:दरअसल,शनिवार सुबह दमोह से पहुंची SDRF टीम ने सागर की SDRF टीम के साथ मिलकर दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सुबह करीब 9 बजे से शुरू हुए इस सर्च ऑपरेशन में गोताखोरों ने खदान के गहरे पानी में उतरकर लापता युवकों की तलाश की। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम को सफलता मिली और दोनों युवकों के शव पानी से बाहर निकाल लिए गए।
इससे पहले शुक्रवार देर शाम एक युवक का शव बरामद कर लिया गया था, जबकि दो अन्य की तलाश जारी थी। अब तीनों मृतकों-तेजराम कुर्मी (19 वर्ष), अभिषेक कोरी (20 वर्ष) और तानिष कोरी (18 वर्ष) के शव मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त कर दिया गया है। तीनों युवक सागर के कैंट थाना क्षेत्र के बंगला नंबर 9 के पास के रहने वाले थे।
हादसे के बाद से ही मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है।
बता दे कि शुक्रवार दोपहर शहर से 20 किलोमीटर दूर 7 ग्राम गुड़ा में दोस्त नहाने गए थे, जहाँ पानी मे डूब रहे एक युवक को बचाने के लिए 4 दोस्त आगे आये और वह भी पानी मे समा गए,जिसमें एक युवक सुरक्षित बाहर निकल आया जबकि 3 युवक पानी मे ही डूब गए।

वही,इस घटना पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खदानों और गहरे जल स्रोतों में नहाने या जाने से बचें,क्योंकि इस तरह की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
जबकि स्थानीय लोगों ने खनिज विभाग से मांग की है कि लंबे समय से खुली पड़ी इन खदानों को सुरक्षित किया जाए ताकि इस तरह के हादसे दुबारा न हो।

बहरहाल सागर में नहाने गए 7 दोस्तों में से 3 की पानी मे डूबने से मौत के बाद इलाके में मातम जरूर पसर गया है।

Leave a Comment

Read More