
बाघराज वार्ड में श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचे विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, कथा श्रवण कर लिया आशीर्वाद
सागर।बाघराज वार्ड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन शामिल हुए। उन्होंने पंडित मनोज शास्त्री जी के मुखारविंद से चल रही कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया तथा व्यास पीठ का विधिवत सम्मान किया।
इस अवसर पर विधायक श्री जैन ने अपने संबोधन में यजमान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से लोगों को राधा-कृष्ण की भक्ति से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है, जो सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे और भक्ति भाव से कथा का रसपान किया। विधायक जैन ने सभी के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।











