
भीषण जल संकट को लेकर कांग्रेस का निगम पर खाली मटको को लेकर जमकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन
निगम कमिश्नर को दिया ज्ञापन
सागर/जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव की अगुवाई में एवं नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव के नेतृत्व में जल समस्या के संकट को लेकर ढोल धमाकों के साथ कृष्णगंज चौराहे से नगर निगम तक रैली निकाल कर निगम पर प्रदर्शन किया गया जहां निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री को ज्ञापन सोपा गया
बड़ी संख्या में मौजूद महिलाएं खाली मटके लेकर निगम कमिश्नर पानी दो के नारे लगा रही थीं निगम कमिश्नर के विलंब से जाने से लोग वही गेट के पास बैठ गए
जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि जनता पानी के लिए त्राहि -त्राहि कर रही है और नगर निगम के अधिकारी कुंभकरणी नींद में सोए हुए हैं
शहर में गंदा बदबूदार पानी आ रहा है नगर निगम में इंदौर की घटना से सबक नहीं लिया निगम में 24 घंटे सातों दिन जल सप्लाई का वायदा किया था लेकिन आधे घंटे से ज्यादा पानी नहीं मिल रहा है लोगों को 1 महीने का बिल देकर 10 -12 दिन पानी दिया जा रहा है यह जनता के साथ खुली लूट है ।
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव ने कहा कि शहर में कम प्रेसर से पानी आने के कारण जो ऊंची इमारतें हैं वहां पानी नहीं पहुंच पा रहा है और लोग पानी को परेशान हो रहे हैं वहीं भारी भरकम उनसे जल कर लिया जा रहा है वहीं शहर में टाटा कंपनी द्वारा पानी की सप्लाई का समय निश्चित नहीं हो पा रहा है जिसके कारण लोग पानी नहीं भर पाते नगर निगम को कई बार शहर में हो रहे गंदे पानी के सैंपल भी दिखाए गए लेकिन कोई पहल नहीं की उन्होंने बाघराज वार्ड में पानी की लाइन नहीं डाले जाने की भी बात कही जिससे लोग पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं बाबू यादव ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र इस वार्ड में जल समस्या हल करने पहल नहीं की गई तो एक बड़ा आंदोलन नगर निगम के खिलाफ बाघ राज वार्ड वासियों के साथ करेंगे ।
पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि
नगर निगम सिर्फ बयान बाजी में अव्वल है काम के मामले में एकदम निठल्ली है नगर निगम अपनी कार्य प्रणाली सुधारे नहीं तो फिर कांग्रेस सुधारने के लिए आगे आएगी पूरे शहर में जल संकट के बादल छाए हुए हैं लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है सही समय पर जल सप्लाई नहीं हो रही है गंदा मठ -मेला पानी लोगों के घर जा रहा है जिससे उनके बीमार होने की आशंका और बढ़ गई है बीते माहों इंदौर के भागीरथपुरा में जो घटना घटित हुई थी अगर नगर निगम नहीं सुधरी तो सागर में भी उस घटना की पुनरावृत्ती हो सकती है
कांग्रेस नेता मुकल पुरोहित ने कहा कि शहर में जल संकट है नहीं बल्कि बनाया जा रहा है भारी भरकम बिल देकर लोगों की जेब पर नगर निगम डांका डाल रही है निगम कमिश्नर महोदय को व्यक्तिगत रूप से जनता के बीच जाकर उनसे संवाद करना चाहिए और उनकी समस्याओं को जानना चाहिए क्योंकि नगर निगम में जनता की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है
इस अवसर पर निगम कमिश्नर श्री खत्री ने बाघराज बार्ड में जल समस्या शीघ्र से शीघ्र हल करने का आश्वासन भी दिया
ज्ञापन का वाचन कांग्रेस महिला उत्पीड़न विभाग की अध्यक्ष गीता कुशवाहा ने किया एवं आभार संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी ने माना
इसके पूर्व कार्यक्रम में शामिल होने आई शहर की महिलाओं ने खाली मटके पानी न मिलने पर फोड़े और कुछ सिर पर रखकर नगर निगम तक रैली के रूप में पहुंची और कुप्पी लिए हुए थी होटल रेन बसेरा से नगर निगम तक नगर निगम की नीतियों के विरोध में निगम कमिश्नर, महापौर, अध्यक्ष ,और नगर विधायक के खिलाफ नारे लगाते हुए रैली लेकर पहुंची आगे महिलाएं पानी की गुहार लगा रही थी और पीछे पुरुष उनके साथ चल रहे थे
इस अवसर परपूर्व विधायक सुनील जैन, जिला संगठन मंत्री रामकुमार पचौरी मुकुल पुरोहित, प्रदीप गुप्ता, सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे, राहुल चौबे ,अक्षत कोठारी, जितेंद्र रोहण ,आनंद हैला, शरद पुरोहित, कमलेश तिवारी ,पार्षद ,शिव शंकर गुड्डू यादव, ताहिर खान, नीलोफर चमन अंसारी, रोशनी वसीम खान ,अशोक साहू चकिया, रिचा सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ,नरेंद्र मिश्रा ,हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, गीता कुशवाहा, जितेंद्र चौधरी,किरण लता सोनी ,रेखा सोनी, ज्योति मलैया,समीर खान, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर ,प्रेमनारायण विश्वकर्मा ,तोता यादव, , महेश अहिरवार,निखिल चौकसे ,संजय मोंटी यादव, चक्रेश रोहित ,आनंद अहिरवार, नीलेश अहिरवार, दीनदयाल तिवारी ,महेश अहिरवार, मयंक ठक्कर ,सागर साहू, प्रीतम यादव, जाहिद ठेकेदार, सुरेश पंजवानी, वीरू चौधरी, संजय सराफ ,कुंजीलाल लड़िया, रशीद राइन , साजिद राइन ,उमेश यादव ,गोपी लाल यादव, गब्बर पठान ,राम शंकर सेन ,सुनील पाहवा ,अनिल दक्ष ,गजेंद्र दुबे, मोहम्मद आतिफ, राजा राय,भुवनेश्वरी कुशवाहा, अर्चना अहिरवार, सोना अहिरवार, अजय लहरिया, रतन पटेल ,रेवाराम पटेल, चंद्रभान दुबे , शीतल मिस्री,मेघा नट ,लक्ष्मी बंसल ,सुशील पटेल ,शोभा रानी आरती ,मैया रानी, गीता पटेल, विशाल कुशवाहा, विश्वनाथ यादव ,अमन रजक, नरेंद्र अहिरवार ,कलाबाई,
सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और कांग्रेस जन उपस्थित थे











