विट्ठलनगर वार्ड में 1 करोड़ की लागत से हो रहा श्मशान घाट का निर्माण, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने किया निरीक्षण

विट्ठलनगर वार्ड में 1 करोड़ की लागत से हो रहा श्मशान घाट का निर्माण, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने किया निरीक्षण

सागर। विट्ठलनगर वार्ड में लगभग 1 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे श्मशान घाट के नवीन शेड निर्माण कार्य का विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार ने निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि यहां लगभग 3300 वर्ग फीट का शेड अंतिम संस्कार हेतु तथा लगभग 1200 वर्ग फीट का शेड बैठने की व्यवस्था के लिए निर्मित किया जा रहा है। इसके साथ ही परिसर में सीसी रोड का निर्माण भी किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त श्मशान घाट परिसर में पौधारोपण किया जाएगा, जिससे वातावरण स्वच्छ एवं हरित बनाया जा सके। यह श्मशान घाट विट्ठलनगर, सुभाष नगर, गुरुगोविंद सिंह, तुलसीनगर एवं शास्त्री वार्ड के निवासियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान करेगा।

इस अवसर पर विधायक  शैलेंद्र कुमार जैन ने ठेकेदार को समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार निरंतर विकास की दिशा में कार्य कर रही है। सड़क, सामुदायिक भवन, खेल, स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना जैसे सभी क्षेत्रों में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

इस दौरान पार्षद देवेंद्र अहिरवार, शुभम सूर्यवंशी, अनिल अहिरवार, प्रीतम पटेल, अहिरवार समाज के गणेश चौधरी, भारत चौधरी, नरेश अहिरवार, हरीश कोरी, कुशवाहा समाज के चौधरी गिरीश पटेल, लखन पटेल, प्रीतम पटेल, कोमल प्रसाद अहिरवार, मनोज बौद्ध, मदन ठेकेदार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More