पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी पहुंचे मकरोनिया अस्पताल शास.अस्पताल मकरोनिया में शव मिलनें का मामला

शास.अस्पताल मकरोनिया में शव मिलनें का मामला।

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी पहुंचे मकरोनिया अस्पताल।

मौके से जे.डी.डॉ नीना गिडियन से चर्चा कर निष्पक्ष जांच व कार्यवाही की उठाई मांग।

अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से हुई स्व.नंदू की मौत की हो सी.बी.आई जांच…… सुरेन्द्र चौधरी

सागर / शासकीय अस्पताल मकरोनिया परिसर में बुधवार को शव मिलने की जानकारी लगतें लगने पर कांग्रेसजनों के साथ मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने मकरोनिया अस्पताल पहुंचकर सम्पूर्ण घटनाक्रम की विस्तारित जानकारी ली तथा उपस्थित अस्पताल प्रबंधन आदि अन्य से चर्चा करने पर अस्पताल में इलाजरत स्व.नंदू की मौत व शव मिलने पर प्रथम दृष्टया अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही व मौत के लिये जबाबदेही को लेकर मौके से ही डॉ नीना गिडियन संयुक्त संचालक स्वस्थ सेवाएं सागर को वास्तविकता से अवगत कराते हुये मरीज की हुई मौत व उसका शव अस्पताल परिसर में मिलने की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।जिस पर डॉ.गिडियन ने निष्पक्ष जांच व कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
मकरोनिया अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मकरोनिया अस्पताल में इलाज रत स्व.नंदू की मौत अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से हुई है तथा रिकॉर्ड में हेरा फेरी कर मानवता को शर्मसार किया गया है।
उन्होंने कहा कि उक्त मौत के प्रकरण में सीधे तौर पर शासन प्रशासन दोषी है इसलिए निष्पक्षता के लिए समूचे प्रकरण की जांच सी.बी.आई अथवा मानवाधिकार आयोग से कराई जाकर पीड़ितों को न्याय व दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जावे।इस दौरान पूर्व मंत्री श्री चौधरी के साथ मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,युवा कांग्रेस नरयावली के अध्यक्ष रोहित वर्मा,मोतीलाल पटैल,युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राजा बुंदेला,इंजी.सत्यम सिंह, साहित्य पांडे आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Read More