
सागर के विकास कार्यों को लेकर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कलेक्टर प्रतिभा पाल से की मुलाकात
सागर ।विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने गुरुवार को जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल से सौजन्य भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने सागर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए भूमि आवंटन एवं लंबित कार्यों में त्वरित कार्यवाही की मांग की।
विधायक ने खुरई रोड पर ऑडिटोरियम निर्माण हेतु भूमि आवंटन, मंगल भवन एवं मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए स्थान उपलब्ध कराने, ट्रेड एवं कल्चर सेंटर निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासों के आवंटन व पूर्णता, धर्मश्री बायपास के भूमि अधिग्रहण, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने, स्मार्ट सिटी के अपूर्ण कार्यों को समय-सीमा में पूरा कराने तथा ट्रांसपोर्ट नगर के संचालन प्रारंभ करने जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से सागर शहर के विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।











