
थाना मोती नगर जिला सागर
दिनांक 03/05/26
थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा अवैध/मटमैली शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना मोतीनगर प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में दिनांक 02.05.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रजौआ रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अवैध एवं मटमैली (हाथ से निर्मित) शराब का विक्रय किया जा रहा है।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहां आरोपी रामजी पिता कोमल कुर्मी उम्र 26 वर्ष निवासी रजौआ, थाना मोतीनगर को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से लगभग 05 लीटर मटमैली, बदबूदार एवं हाथ से निर्मित अवैध शराब बरामद की गई, जिसमें तीव्र गंध पाई गई।
उक्त कृत्य पर आरोपी के विरुद्ध थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 34(2), 49(क) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर आरोपी को जेल भेजा गया।
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी
निरीक्षक श्री जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर
प्र.आर. 799 दिनेश
प्र.आर. सुनील चौबे
प्र.आर. 1353 अरुण दुबे
प्र.आर. 141 नदीम
आरक्षक विनीत











