
बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय, मोदी जी के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के संघर्ष की जीत : रिशांक तिवारी
भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री रिशांक तिवारी ने भोपाल में वरिष्ठ नेतृत्व से भेंट कर दी बधाई, संगठनात्मक विषयों पर की चर्चा
भोपाल/सागर। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के बाद देशभर में सोमवार को उत्साह का माहौल दिखा। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री रिशांक तिवारी भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा मुंह मीठा कराकर जीत की खुशी साझा की।
इस अवसर पर श्री रिशांक तिवारी ने मीडिया कार्यालय में प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल जी सहित समस्त मीडिया पैनलिस्ट एवं प्रवक्ताओं के साथ मिठाई खिलाकर जीत की खुशियां मनाई। भोपाल प्रवास के दौरान श्री रिशांक तिवारी ने मध्य प्रदेश स्टेट वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष आदरणीय श्री संजय नागायच जी से आत्मीय भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इसी क्रम में श्री रिशांक तिवारी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर जी से भी भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान श्री तिवारी ने प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी श्री गौरव रणदिवे से भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शैलेंद्र बरुआ जी एवं सागर जिले के पूर्व जिला प्रभारी श्री श्याम सुंदर शर्मा जी से आत्मीय मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की।
इस दौरान श्री रिशांक तिवारी ने कहा कि, हमें पश्चिम बंगाल की यह ऐतिहासिक विजय, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मिली है एवं यह जीत लाखों कार्यकर्ताओं के संघर्ष, तप, त्याग और अटूट विश्वास को समर्पित जीत है। इस अवसर पर उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि, भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इसी ऊर्जा और संकल्प के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर श्री शुभम नामदेव जी, श्री नमन चौबे जी सहित भाजपा कार्यकर्तागणों की गरिमामय उपस्थिति रही।











