भूतेश्वर मंदिर में नवनिर्मित गौरीकुंड का लोकार्पण, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन बोले—श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी प्राथमिकता

भूतेश्वर मंदिर में नवनिर्मित गौरीकुंड का लोकार्पण, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन बोले—श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी प्राथमिकता

सागर।शहर के प्रसिद्ध श्री देव भूतेश्वर मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित गौरीकुंड का लोकार्पण विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार के साथ विधिवत पूजन-अर्चन कर किया,इस दौरान उन्होंने भगवान भूतेश्वर के दर्शन कर उनका पूजन किया और सभी के मंगल की कामना की।

इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि श्री देव भूतेश्वर मंदिर सागर शहर की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि गौरीकुंड के निर्माण से मंदिर परिसर की सुंदरता में वृद्धि होगी और धार्मिक गतिविधियों को भी नया आयाम मिलेगा।

कार्यक्रम में जगन्नाथ गुरैया, धर्मेंद्र खटीक, चेतराम अहिरवार, मनोज तिवारी, विकास तिवारी, नितिन सोनी, मनोज रैकवार सहित मंदिर समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More