प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे का सागर आगमन आज, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे का सागर आगमन आज, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे 6 मई को दो दिवसीय प्रवास पर सागर पहुंचेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि रणदिवे 6 मई की शाम सागर आगमन करेंगे।प्रवास के दौरान 7 मई को वे सागर में आयोजित कोर कमेटी बैठक एवं जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करेंगे।प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे के प्रवास को लेकर संभागीय भाजपा कार्यालय में जिला महामंत्री चैन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष मनीष चौबे ने किया, जबकि आभार विक्रम सोनी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार, सुमित यादव, जिला उपाध्यक्ष निकेश गुप्ता, यश अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, जिला मंत्री राहुल वैद्य, उपाध्यक्ष रामेश्वर नेमा, नितिन सोनी, जय सोनी, टिंकू राय एवं शुभम यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More