संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में विधायक प्रदीप लारिया ने ली मंडलों की बैठक

संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में विधायक प्रदीप लारिया ने ली मंडलों की बैठक

सागर/05.05.2026:
रजाखेड़ी बजरिया स्थित विधायक कार्यालय एवं नरयावली के पंचायत भवन में मकरोनिया नगर मंडल और नरयावली मंडल की अलग-अलग बैठकों का आयोजन अत्यंत अनुशासित एवं ऊर्जावान वातावरण में संपन्न हुआ। इन बैठकों में वैचारिक मार्गदर्शन, संगठनात्मक कसावट और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को केंद्र में रखकर व्यापक मंथन किया गया।
बैठकों में यह स्पष्ट रूप से रेखांकित किया गया कि भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक ढांचा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा और मूल्यों से ऊर्जा प्राप्त करता है। इसी आधार पर बूथ से लेकर शीर्ष स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि संगठन की मजबूती केवल पदों से नहीं, बल्कि सतत सक्रियता, अनुशासन और जनसेवा की भावना से सुनिश्चित होती है।
विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने अपने उद्बोधन में संगठन विस्तार को मिशन मोड में लेने का संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं। उन्होंने शक्ति केंद्रों के गठन एवं उनके नियमित संचालन, बूथ स्तर की बैठकों की निरंतरता और जनसंपर्क अभियान को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने “मन की बात” जैसे कार्यक्रमों के सामूहिक श्रवण को वैचारिक एकात्मता का माध्यम बताते हुए इसे प्रत्येक शक्ति केंद्र तक पहुंचाने की बात कही। साथ ही डिजिटल युग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संगठन एप एवं सरल एप के उपयोग को अनिवार्य रूप से अपनाने का आह्वान किया, ताकि प्रत्येक गतिविधि का व्यवस्थित रिकॉर्ड और समन्वय सुनिश्चित हो सके।
विधायक श्री लारिया ने कहा कि संघ की विचारधारा और भाजपा की कार्यपद्धति का समन्वय ही संगठन को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपेक्षा जताई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर समाज के हर वर्ग तक पहुंचें और सरकार की योजनाओं एवं पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं।
बैठकों में नपाध्यक्ष मिहीलाल,जिला महामंत्री चैन सिंह, जिला सह मीडिया प्रभारी कपिल कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, सोहन लोधी, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुटता के साथ संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रतिबद्धता और नव ऊर्जा के साथ हुआ, जिसमें संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का स्पष्ट संदेश परिलक्षित हुआ।

Leave a Comment

Read More