
सागर में नए पुलिस अधीक्षक के तौर पर आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया ने पदभार संभाल लिया है।
जॉइनिंग के पहले ही दिन उन्होंने अपनी कार्यशैली का स्पष्ट संदेश दे दिया।
आज सुबह वे सीधे सागर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल होकर फरियादियों से मुलाकात की। उन्होंने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही जिले के थाना प्रभारियों को सख्त कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
अनुराग सुजानिया अपनी ग्राउंड लेवल पुलिसिंग और जनता से सीधे संवाद के लिए जाने जाते हैं। उनकी वही सक्रियता और फुर्ती पहले ही दिन साफ तौर पर देखने को मिली।
इससे पहले वे टीकमगढ़ और मंदसौर जैसे जिलों में पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं, जहां उन्होंने बेहतर कानून व्यवस्था और जनसंपर्क के लिए पहचान बनाई।
सागर में उनका पहला दिन जनसुनवाई और अधिकारियों के साथ संवाद से शुरू हुआ, जो आने वाले समय में उनकी कार्यशैली की झलक भी देता है।
अब देखना होगा कि उनके नेतृत्व में सागर पुलिस किस तरह नए आयाम स्थापित करती है।











