बरगी डैम हादसें से आक्रोशित युवा कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर किया विरोध प्रदर्शन

बरगी डैम हादसें से आक्रोशित युवा कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर किया विरोध प्रदर्शन।

पर्यटन मंत्री के पोस्टरों को आग के हवालें कर मंत्रिमण्डल से बर्खास्त करनें की उठाई मांग।

जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसें में निर्दोष लोगों की हुई दुखद मौतों से आक्रोशित युवा कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश व्यापी आव्हान पर सागर जिला युवा कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय मकरोनिया चौराहे के समीप प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर तीखा आक्रोश व्यक्त किया तथा बरगी डैम हादसे के लिए नैतिक जिम्मेवार भाजपा सरकार के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी के पोस्टरों को आग के हवालें कर मन्त्री मण्डल से तत्काल बर्खास्त करने तथा मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ का मुआवजऔर परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी के साथ ही समूचे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की पुरजोर मांग उठाई।मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने शासन प्रशासन पर तीखा प्रहार करतें हुये कहा कि आंधी एवं बारिश की पूर्व चेतावनी के बावजूद क्रूज़ संचालन जारी रखना प्रदेश सरकार की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है।उन्होंने कहा कि हादसे के लिए नैतिक जिम्मेवार भाजपा सरकार के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी को मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त किया जाकर समूचे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर जवाबदारों के खिलाफ सख्त सख्त कार्यवाही की जावें।जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मोहासा ने कहा कि बरगी डेम में घटित अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।शासन प्रशासन की लापरवाही के चलते निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी हैं।घटना के दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जावे, अन्यथा की स्थिति में कांग्रेस पार्टी चुप बैठे वाली नहीं हैं।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि यह घटना सीधे तौर पर प्रदेश सरकार की लापरवाही का परिणाम है,जब मौसम विभाग द्वारा पहले से चेतावनी जारी की गई थी,तब भी क्रूज़ संचालन जारी रखना बेहद गंभीर अपराध है।सरकार को इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मृतकों के परिजनों को एक – एक करोड़ का मुआवजा तत्काल देना चाहिए तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा ने कहा कि बरगी डैम क्रूज हादसा अत्यंत दुखद है।प्रथम दृष्टया यह घटना मौसम संबंधी चेतावनियों की अनदेखी और सुरक्षा प्रबंधन में गंभीर लापरवाही से हुई हैं।शासन प्रशासन को चाहिए कि इसकी उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करें।युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव एड.निखिल चौकसें ने कहा कि युवा कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।यह घटना प्रशासनिक लापरवाही की पराकाष्ठा है।ऐसे मामलों में जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई होना आवश्यक है।प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय देवेन्द्र कुर्मी,पं.रवि उमाहिया,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,वरिष्ठ कांग्रेस नेता एड. राजेश दुबे,आर.आर पारासर,पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम शिल्पी,युवा कांग्रेस रहली के अध्यक्ष रोहित कुर्मी,युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राजा सिंह बुन्देला,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष द्वय राहुल कुशवाहा,साहित्य पाण्डेय आदि ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रहार कर पर्यटन मंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की।विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से मोतीलाल कुर्मी,पूर्व पार्षद राजू डिस्क,कमल चौधरी, आई.एम.खान,कोमल सिंह,मनोज राय, प्रेम लाल,विजय पारासर, सुदीप पटैरिया,दुर्गेश अहिरवार,गुड्डू रैकवार, विकास लोधी, राजेश श्रीवास,शुभम तिवारी, रेवाराम रजक, अजय बमदेले,गुलाब अहिरवार, शान पठान,विक्रम यादव, कल्याण सिंह,पवन राय,प्रकाश अहिरवार आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

Read More