जल गंगा संवर्धन अभियान को मिला जनसहयोग, इंजीनियर्स फोरम सागर करेगा बड़ी नदी के गहरीकरण व सफाई में सहयोग विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से फोरम ने की मुलाकात

जल गंगा संवर्धन अभियान को मिला जनसहयोग, इंजीनियर्स फोरम सागर करेगा बड़ी नदी के गहरीकरण व सफाई में सहयोग विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से फोरम ने की मुलाकात

सागर।जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान को सागर में जनभागीदारी का मजबूत समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में इंजीनियर्स फोरम सागर के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से मुलाकात कर भोपाल रोड स्थित बड़ी नदी के गहरीकरण एवं साफ-सफाई कार्य में सहयोग करने का प्रस्ताव रखा।

फोरम ने बताया कि वे नगर निगम प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर इस कार्य में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं। इस पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सहमति प्रदान करते हुए फोरम का नगर निगम प्रशासन से समन्वय कराया और अभियान में उनकी सहभागिता का स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों के संरक्षण, उनके जीर्णोद्धार, गहरीकरण और साफ-सफाई जैसे कार्य किए जा रहे हैं, जिससे भविष्य में जल संकट की समस्या को कम किया जा सके।

इस अवसर पर विधायक जैन ने कहा कि इंजीनियर्स फोरम की यह पहल सराहनीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी फोरम ने बड़ी नदी के गहरीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। स्वयंसेवी संस्थाओं और जनभागीदारी के माध्यम से न केवल इस अभियान, बल्कि अन्य जनहितकारी अभियानों को भी सफल बनाया जा सकता है।

मुलाकात के दौरान फोरम के संरक्षक इंजीनियर राजेश मिश्रा, संजीव चौरसिया एवं अध्यक्ष अंकित नामदेव विवेक श्रीवास्तव,राजेश सोनी, कृष्णा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More